spot_img
spot_img
HomeAdministrativeमंडी के सामने अवकाश का फायदा उठाकर किया जा रहा निर्माण जामींदोज

मंडी के सामने अवकाश का फायदा उठाकर किया जा रहा निर्माण जामींदोज

खबर संसार हल्द्वानी. मंडी के सामने अवकाश का फायदा उठाकर किया जा रहा निर्माण जामींदोज किया, जी हा शनिबाजार रोड और बनभूलपुरा में निगम की जेसीबी गरजी और उसने अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया. इससे पूर्व निगम प्रशासन ने मंगलवार को शनिबाजार रोड के साथ ही बनभूलपुरा में अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की। नशेड़ियों और अराजक तत्वों का अड्डा बन चुके जर्जर सामुदायिक भवन को भी ध्वस्त किया गया।

स्थानीय की पार्षदों की मांग है कि इसकी जगह पार्क का निर्माण होना चाहिए। शनि बाजार में कार्रवाई के दौरान व्यापारी नेताओं ने मोहलत देने की मांग भी की, लेकिन निगम ने अनसुना कर दिया।मंडी गेट के सामने शनिबाजार से जुड़ी सड़क के किनारे पर ट्रांसफार्मर के पीछे नजूल लैंड पर चारदीवारी की गई थी। उद्देश्य दुकान का निर्माण था। सूचना पर नगर आयुक्त परितोष वर्मा बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद दीवारों को ध्वस्त किया गया। इसके बाद टीम बनभूलपुरा में ताज मस्जिद के पास पहुंच गई। यहां 30 फीट से

ज्यादा चौड़े लिंक मार्ग पर सात से आठ अस्थायी दुकानें (फड़-खोखे) बनी थीं। बुलडोजर से सभी को जमींदोज किया गया। वहीं, सोमवार को हुई बोर्ड बैठक में पार्षद शाहजहां बेगम ने सामुदायिक भवन से जुड़ा मुद्दा उठाया था। मंगलवार सुबह भी महिला पार्षद कार्रवाई की मांग को लेकर निगम पहुंची थीं। बुलडोजर से भवन को गिरा दिया गया।

 

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.