HomeCrimeविर्सजन जुुलूस में युुवक की मौत के बाद, हगामा, कई ईलाकों में...

विर्सजन जुुलूस में युुवक की मौत के बाद, हगामा, कई ईलाकों में मोबाइल सेवा बंद

हजारीबाग, खबर संसार। हजारीबाग के बरही जिले के नईटांड गांव में संध्‍या विर्सजन जूलुस देखने जा रहे युवक की दुसरे समुदाय के युवकों से मारपीट के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

4 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद

माहौल खराब ना हो इसको लेकर चतरा, कोडरमा, हजारीबाग और गिरिडीह के कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवा को एहतियातन बंद कर दिया गया है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे और कोई भी झूठी खबरें प्रसारित न पाएं. इंटरनेट कंपनियों की तरफ से उपभोक्ताओं को मैसेज आया है कि सरकार के आदेशानुसार अगले आदेश तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी है।

इसे भी पढ़े-पति ने पत्नी को गिफ्ट में दिया मोबाइल, पत्नी चली गई प्रेमी के पास, जाने फिर क्या हुआ?

सरस्वती प्रतिमा विसर्जन जुलूस देखने जा रहा था

ग्रामीणों के अनुसार रूपेश सरस्वती प्रतिमा विसर्जन जुलूस देखने जा रहा था। इसी बीच दूसरे समुदाय के साथ मारपीट हो गई। मारपीट क्यों किस बात को लेकर हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। इधर, किशोर की मौत को लेकर इलाके में तनाव फैल गया। ग्रामीणों द्वारा दूसरे पक्ष के लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद शांति व विधि व्यवस्था कायम रखने को लेकर प्रशासन द्वारा इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

हजारीबाग में बरही के पास जीटी रोड जाम, ग्रामीण कर रहे शव के साथ प्रर्दशन

उधर, हजारीबाग के बरही में प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवक की मौत के बाद कायम तनाव और विकराल होता नजर आ रहा है। युवक के शव के साथ सैकड़ों ग्रामीणों ने बरही अनुसूचित विद्यालय के पास जीटी रोड को जाम कर दिया है। करीब डेढ़ सौ की संख्या में ग्रामीण सड़क जाम कर यहां प्रदर्शन कर रहे हैं। मौके पर एसपी मनोज रतन चोथे भी मौजूद हैं। एसपी ग्रामीणों को लगातार समझाने की कवायद में जुटे हुए हैं। वहीं, ग्रामीण जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्‍लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.