HomeCrimeपति ने पत्नी को गिफ्ट में दिया मोबाइल, पत्नी चली गई प्रेमी...

पति ने पत्नी को गिफ्ट में दिया मोबाइल, पत्नी चली गई प्रेमी के पास, जाने फिर क्या हुआ?

नई दिल्ली, खबर संसार। शाहरुख ने किस्तों पर महंगा मोबाइल खरीदकर पत्नी को गिफ्ट किया। इस दौरान उसकी पत्नी की मुलाकात सीलमपुर निवासी युवक से हुई। वह अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी के पास रहने चली गई।

इस बात से शाहरुख को बेहद दुख हुआ। पत्नी गिफ्ट किया हुआ मोबाइल भी ले गई। इसलिए शाहरुख ने पत्नी व उसके प्रेमी को फंसाने के लिए साजिश रची, लेकिन इस जाल में खुद ही फंस गया।

पुलिस में दर्ज करा दी मोबाइल चोरी का केस

जानकारी के अनुसार कमला मार्केट इलाके में एक शख्स ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को फंसाने के लिए मोबाइल के झपटमारी की झूठी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, दो फरवरी को मिंटो रोड बस्ती मीरदर्द निवासी शाहरुख ने अपना मोबाइल झपटने की शिकायत पुलिस से की थी। पीडि़त ने बताया कि सड़क पर बाइक सवार दो युवकों ने उससे मोबाइल झपट लिया। कमला मार्केट थाना पुलिस के अलावा स्पेशल स्टाफ इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार शर्मा की टीम ने जांच शुरू की।

इसे भी पढ़े-उत्‍तराखंड, यूपी में EVM के साथ VVPAT का इस्तेमाल, वोटर देख सकेंगे किसे गया वोट

टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पुलिस को शाहरुख का फोन उसकी खुद की पत्नी के पास से बरामद हुआ। पत्नी ने बताया कि फोन उसके पति ने गिफ्ट किया था। इसके बाद पुलिस ने शाहरुख को बुलाकर पूछताछ की तो हकीकत का पता चला। शाहरुख ने बताया कि वह आटो चालक है। करीब दो साल पूर्व उसकी शादी हुई थी। दोनों ने परिवार से अलग पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में रहना शुरू कर दिया।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्‍लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.