HomeUttarakhandतीखी नोकझोक के बीच निगम ने 50 से अधिक ठेले कारोबारियों के...

तीखी नोकझोक के बीच निगम ने 50 से अधिक ठेले कारोबारियों के ठेले हटवा दिए

खबर संसार हल्द्वानी.तीखी नोकझोक के बीच निगम ने 50 से अधिक ठेले कारोबारियों के ठेले हटवा दिए. जी हा नगर निगम हल्द्वानी ने लगातार मिल रही शिकायत पर बड़ी कार्यवाही करते हुए शनिवार को शनि बाजार रोड पर सड़क पर फड़ लगाने वाले व्यापारियों की मेज जब्त करने के साथ ही 50 से अधिक ठेले कारोबारियों के ठेले हटवा दिए। इस दौरान तीखी बहस भी हुई.

तीखी नोकझोक के बीच निगम ने 50 से अधिक ठेले कारोबारियों के ठेले हटवा दिए

हर शनिवार मंडी से गौलापार को जाने वाली सड़क पर शनि बाजार लगती है। यह सड़क गौलापार, चोरगलिया आने-जाने का भी प्रमुख रास्ता है। मगर शनिवार को यहां मैदान से सड़क तक फड़-ठेली लगे होने के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। तहबाजारी ठेकेदार अपने फायदे के लिए मैदान के साथ ही सड़क पर भी ठेले और फड़ लगवा देता है। शनि बाजार को लेकर लगातार आ रही शिकायतों पर शनिवार को सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट ने टीम के साथ बाजार पहुंचकर सड़क से फड़ और ठेलियों को हटाया। करीब 50 ठेली संचालकों को वहां से हटाया गया, जबकि 25 से अधिक फड़ लगाने वाली मेज जब्त की गई। इस दौरान निगम कर्मियों और दुकानदारों के बीच जमकर बहस हुई और सामान ले जाने पर खींचतान भी हुई। सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट ने कहा अगर फिर से ऐसा हुआ तो सड़क पर फड़-ठेली लगाने पर सामान जब्त करने के साथ ही चालान भी किए जाएंगे

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.