खबर संसार हल्द्वानी. आम्रपाली विश्व विद्यालाया हुआ, रंगारंग कार्यक्रम के साथ. जी हा आम्रपाली संस्थान अब आम्रपाली विश्वविद्यालय कहलाएगा। इसकी घोषणा बुधवार को 25वें स्थापना दिवस ‘स्पन्दन 2024’ के मौके पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. संजय ढींगरा ने की। इसके अलावा कार्यक्रम में बॉलीवुड के गायकों ने देर रात तक समां बांधा। छात्र-छात्राएं कार्यक्रम थिरकते नजर आए.
आम्रपाली विश्व विद्यालाया हुआ, रंगारंग कार्यक्रम के साथ.
पहले दिन बीते मंगलवार को कार्निवल आयोजित किया गया। जिसमें छात्रों ने फ्लावर शॅाप, संगीत, रस्साकसी, निशानेबाजी आदि गतिविधियों में हिस्सा लिया। पाल स्कोडा, टाटा मोटर्स, फॉक्स वैगन, महेंद्रा मोटर्स, जावा टू व्हीलर, टीवीएस, ओकाया इलेक्ट्रिक, एचडीएफसी बैंक, मनपसन्द, विजय एआई, साझी संस्था, एक्स ऑर्बिट, जीनामार्ट, राहे इन यूके आदि ने भी स्टाल लगाए। लकी ड्रॉ कूपन प्रतियोगिता में शिव कुमार सिंह ने ई-स्कूटी, सार्थक डसीला ने लैपटॉप, प्रिंसिला ने ई-साइकिल, सरिता रावत ने फ्रिज, आयुष विश्वकर्मा ने टीवी, हर्षिता बेलवाल ने ओवन जीता। फैंसी ड्रेस में भारती चिलवाल, महक, कैलाश अव्वल रहे
छात्रों ने फ्लावर शॅाप, संगीत, रस्साकसी, निशानेबाजी आदि गतिविधियों में
इधर, बुधवार को समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और संस्थान प्रंबधन ने किया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. संजय ढींगरा ने संस्थान की 24 वर्ष की सफलता की यात्रा को साझा किया। मुख्य अतिथि अजय भट्ट ने संस्थान की प्रशंसा की। यूओयू के कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी ने स्थापना दिवस की शुभकांमना दी। विद्यार्थियों ने रामस्तुति, गढ़वाली, जापानी, दक्षिण भारतीय, बॉलीवुड नृत्य, हनुमान चालीसा नाटिका की प्रस्तुति दी। बॉलीवुड के गायक एस किंग ने मेरी तुम हो, मेहरबान, बारिश, बंदूक मेरी लैला तो गायिका काव्या लिमई ने तेरी आंखें, ऐसा लगता है, मेरी मां सुनाया। मेधावियों को मुख्य अतिथि अजय भट्ट, चैयरमेन सीएल ढींगरा, सचिव नरेंद्र ढींगरा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. संजय ढींगरा, कोषाध्यक्ष बिंदू चावला ने सम्मानित किया। यहां मुख्य परिचालन अधिकारी डॉ. एसके सिंह, प्रो. एमके पांडेय, प्रो. रविशंकर प्रसाद, प्रो. दीप चंद्र ओली, डॉ. अभिजीत ओझा, डॉ. सुरेश मेहता, प्रो. प्रशांत शर्मा आदि मौजूद रहे
