देहरादून, खबर संसार। #IndianNavyDay के अवसर पर देहरादून में राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय में तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।
Chief Minister Pushkar Singh Dhami भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस अवसर पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने संयुक्त रूप से “इण्डियन वार्निंग इनफार्मेशन एंड नेविगेशन सर्विस” व “मैरीटाइम इनफार्मेशन चार्ट” का लोकार्पण किया।
उन्होंने नौ सेना की प्रदर्शनी का अवलोकन कर देश की सुरक्षा में नौसेना के योगदान की भी सराहना की। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(से.नि.) गुरमीत सिंह ने कहा कि इंडियन नेवी पर हम सब को गर्व है।
Indian Navy मैप बनाने का कार्य कर रही है
आज का दिन 1971 Indian Navy के ’ऑपरेशन ट्राइडेंट’ की उपलब्धियों को भी याद करने का दिन है। उन्होंने कहा कि जिस Transformation, Digitization के साथ भारतीय नौसेना मैप बनाने का कार्य कर रही है, वह हम सब के लिए गर्व की बात है।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने भी नौसेना दिवस के अवसर पर नौसेना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि नौसेना का इतिहास शौर्य और पराक्रम का रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय में जिस प्रकार नौसेना द्वारा साइंस एवं टेक्नोलॉजी का उपयोग कर डिजिटल मैप तैयार करना आरम्भ किया गया है।
वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक भारत श्रेष्ठ भारत” तथा “आत्मनिर्भर भारत” की भावना को साकार कर रहा है। इस दौरान चीफ हाइड्रोग्राफर, वाइस एडमिरल अधीर अरोड़ा ज्वाइंट चीफ हाइड्रोग्राफर, रियल एडमिरल लोचन सिंह पठानिया समेत नौसेना के अफसर मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने रानीबाग स्थित एच फ्लैट की फैक्ट्री का जायजा लिया
हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
