खबर संसार, नई दिल्ली : सावधान – कच्चा प्याज खाने से बढ रही ‘salmonella’ बीमारी, खाना खाने के साथ सलाद में लोग खीरा, टमाटर, मूली, गाजर और प्याज का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि कच्चा प्याज खाना कितना खतरनाक है। तो आइए जानते हैं आखिर क्या है salmonella बीमारी, इसके लक्षण, बचाव और उपाय, यह कैसे आपके शरीर को नुकसान पहुंचाता है।
बता दें कि इन दिनों अमेरिका में salmonella बीमारी का खतरा बढ़ रहा है। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल ने इसके लिए कच्चे प्याज में पाए जाने वाले साल्मोनेला को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि लाल, सफेद और पीले रंग की प्याज इस प्रकोप के लिए दोषी हैं।
ये भी पढें- Prashant Kishor का बड़ा बयान- कई दशकों तक भाजपा रहेगी सत्ता में
क्या है ‘salmonella’ बीमारी
salmonella बैक्टिरिया के ग्रुप का नाम है, जो आपकी आंतों को प्रभावित करती है। यह एक प्रकार का बैक्टीरिया है, जो भोजन से जुड़ी बीमारियों का कारण बनता है। इस बैक्टीरिया से दूषित खाद्य पदार्थ खाने से व्यक्ति की आंतें बुरी तरह से प्रभावित होती हैं, जिससे पेट से संबंधित समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। बैक्टीरिया की वजह से होने वाली बीमारियों को साल्मोनेलोसिस कहा जाता है।
तो ऐसे फैलता है साल्मोनेला संक्रमण
वैज्ञानिकों का मनना है कि सैल्मोनेला बैक्टीरिया के संक्रमण आमतौर पर संक्रमित जानवरों के से दूसरे जानवरों में फैलता है। बात अगर मनुष्यों की करें तो उनमें यह कच्चा मांस, अंडा या उससे बनी चीजें, बीफ या उससे बनी चीजों से फैलता है। छोटे बच्चों और बुजुर्गों को इस बैक्टीरिया से अधिक खतरा रहता है। मनुष्य सैल्मोनेला से दूषित पानी या भोजन लेने पर भी इस बैक्टीरिया से संक्रमित हो सकते हैं।


