खबर संसार, नई दिल्ली : Prashant Kishor का बड़ा बयान- कई दशकों तक भाजपा रहेगी सत्ता में , चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर गोवा संग्रहालय में एक बातचीत के दौरान कहा कि भाजपा कई दशकों तक सत्ता में रहने वाली है। Prashant Kishor ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि ‘इस जाल में बिल्कुल मत फंसिए कि लोग मोदी से नाराज हैं भाजपा कहीं नहीं जा रही है। आपको भाजपा से अगले कई दशकों तक लड़ना होगा।’ भाजपा भारतीय राजनीति के केंद्र में रहेगी- चाहे जीते या हारे, जब कोई पार्टी एक बार पूरे भारत में 30 फीसदी वोट हासिल कर लेती है, तो वह जल्दी खत्म नहीं होगी।
ये भी पढें- यूपी में कम हो सकते हैं diesel-petrol के दाम !
राहुल गांधी को मोदी की ताकत का अंदाजा नहीं : Prashant Kishor
Prashant Kishor का कहना है कि राहुल गांधी को लगता है कि बस कुछ समय में लोग नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटा देंगे, लेकिन ऐसा नहीं होगा। ‘जब तक आप मोदी की ताकत का अंदाजा नहीं लगा लेते, आप उन्हें हराने के लिए कभी भी काउंटर नहीं लगा पाएंगे। अगर आप यह समझ जाएं कि ऐसी कौन सी चीज है जो उन्हें लोकप्रिय बना रही है तब तक आप उनको काउंटर नहीं कर पाएंगे। ’कुछ रानीतिक पार्टियो का मानना है कि लोग भाजपा से नाराज हैं। सत्ता विरोधी लहर आएगी और लोग उन्हें सत्ता से बाहर कर देंगे लेकिन मुझे लगता है कि ऐसा नहीं होगा।’
तो इसलिए हुआ कांग्रेस का पतन
Prashant Kishor ने कहा, ‘ वोटर बेस देखें तो लड़ाई एक-तिहाई और दो-तिहाई के बीच की है। केवल एक तिहाई लोग भाजपा को वोट दे रहे हैं या भाजपा का समर्थन करना चाहते हैं। समस्या यह है कि दो-तिहाई हिस्सा इतना बिखरा हुआ है कि यह 10, 12 या 15 राजनीतिक दलों में विभाजित है और यह मुख्य रूप से कांग्रेस के पतन के कारण है।’ उन्होंने कहा, ‘यह इसलिए है क्योंकि कांग्रेस का समर्थन कम हो गया है। 65 फीसदी जनाधार बिखर चुका है।


