नई दिल्ली, खबर संसार। कानुपर के एक गली विशेष पर आधारित लोकप्रिय टीवी कॉमेडी शो Bhabhi Ji Ghar Par Hai (भाबी जी घर पर है) लोगों के बीच काफी मशहूर है। इस शो की स्टारकास्ट को घर-घर पहचान मिली हुई है।
शो की अनीता भाभी (Bhabhi Ji) और गोरी मैम के रूप में पहचान पाने वाली एक्ट्रेस नेहा पेंडसे (Neha Pendse) भी कम ही समय में लोगों की चहेती हो चुकी हैं। नेहा ने अब सोशल मीडिया पर अपने एक वीडियो से सबका ध्यान खींचा है। इस वीडियो वह खुल्लम-खुल्ला Kiss करती नजर आ रही हैं।
पति पर आया गोरी मैम को प्यार
इस वीडियो में नेहा पेंडसे अपने पति शार्दुल सिंह ब्यास (Shardul Singh Bayas) के साथ नजर आ रही हैं। वह दोनों एक बड़े से बार काउंटर के सामने हैं। तभी अचानक नेहा पति शार्दुल को KISS करती हैं। इस वीडियो में दोनों काफी खुश दिख रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि ये बार नेहा के पति ने ही खोला है। कैप्शन में नेहा ने इसकी जानकारी भी दी है।
फैंस ने किए ऐसे कमेंट्स
इस वीडियो को देखकर नेहा (Bhabhi Ji) के फैंस का दिल टूट गया है। कमेंट सेक्शन में कोई पूछ रहा है कि आपने शादी कब कर ली? कोई कह रहा है कि वो विभूति भैया से शिकायत करेगा। इसके अलावा इस जोड़ी की तारीफ करने वालों की भी कमी नहीं है। एक फैस ने कहा की अब इस विडियों को देखकर तिवारी जी का दिल टूट जाएगा।
इसे भी पढ़े-सरकार ने गैस, पेट्रोल, डीजल के बाद अब इस पदार्थ के बढ़ाए price (दाम)
सौम्या टंडन को किया था रिप्लेस
आपको बता दें कि कॉमेडी शो ‘भाबी जी घर पर है’ (Bhabhi Ji Ghar Par Hai) में नेहा पेंडसे (Neha Pendse) अनीता भाभी का किरदार निभा रही हैं। उनके पहले इस किरदार को सौम्या टंडन निभाती थीं। लेकिन किसी कारण से सौम्या ने शो छोड़ दिया। जिसके बाद नेहा ने इस किरदार को बखूबी निभाया।

