खबर संसार, बागेश्वर : यहां के villagers का बड़ा ऐलान, सड़क नहीं तो वोट नहीं , रोड नहीं तो वोट नहीं, का एलान करते हुए गढ़खेत के ग्रामीणों ने विस चुनाव 2022 के बहिष्कार करने का एलान कियाहै। इस संबंध में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा है। और ग्रामीणों ने जल्द सड़क का निर्माण पूरा करवाने की मांग की है। इसके अलावा आक्रोशित ग्रामीणों ने मांग पूरी नहीं होने पर मतदान नहीं करने की चेतावनी भी दी है।
ये भी पढें- अब भाजपा सांसद gautam gambhir भी कोरोना पाॅजिटिव
बागेश्वर जिले के गढ़खेत के ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार पर गांव के उपेक्षा का आरोप लगाया है, ग्रामीणों का कहना है कि गत 13 सितंबर को चेतावनी दी थी, लेकिन अभी तक ढुकरा, सेलकुना गढ़खेत मोटर मार्ग का कार्य शुरू नहीं हुआ है। सरकार के इस रवैये से ग्रामीण काफी आहत हैं। इस लिए उन्होंने कहा कि इस बार ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया है। रोड नहीं बनीं तो वोट बनीं के तहत चुनाव बहिष्कार किया जायेगा।


