HomePoliticalपुलवामा की वीरांगनाओं को न्याय दिलाने के लिए भाजपा ने किया प्रदर्शन

पुलवामा की वीरांगनाओं को न्याय दिलाने के लिए भाजपा ने किया प्रदर्शन

जयपुर में वीरांगनाओं और सांसद किरोड़ीलाल मीणा से बदसलूकी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया। बीजेपी कार्यकर्ता जब मुख्यालय से सहकार भवन की ओर जा रहे थे तो सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। इस बीच कुछ कार्यकर्ताओं ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव किया।

हमारे नेताओं का किया अपमान

प्रदर्शन के दौरान बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि हमारे नेताओं और पुलवामा शहीदों की पत्नियों का अपमान किया गया, हम इसका विरोध कर रहे हैं। आने वाले दिनों में जन आक्रोश अभियान चलाया जाएगा, जहां हम किसानों का कर्ज माफ करने, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को उठाएंगे।

विरोध प्रदर्शन के बीच हिरासत में लिए गए बीजेपी के उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि हमने आज विरोध शुरु किया है और हम इसे जारी रखेंगे। राज्य सरकार जिस तरह का विरोध दिखा रही है वह लोकतंत्र का अपमान है, हम राज्य के हर कोने में सरकार के खिलाफ विरोध को आगे बढ़ाएंगे।

गहलोत सरकार शहीदों के परिवार के साथ

राजस्थान के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा की हम डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा का सम्मान करते हैं, वह एक वरिष्ठ नेता हैं, यह भाजपा बनाम कांग्रेस की बात नहीं है। राजस्थान सरकार शहीदों के परिवारों के साथ है। भाजपा इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रही है, उन्हें शीर्ष अधिकारियों से आदेश मिले होंगे।

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय के बाहर नेताओं-कार्यकर्ताओं ने सभा भी की। हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रदर्शन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया, उपनेता प्रतिपक्ष डॉ राजेंद्र सिंह राठौड़, सांसद घनश्याम तिवाड़ी सहित कई नेता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.