spot_img
spot_img
HomeUncategorizedअक्षय की फ‍िल्‍म 'ओह माय गॉड 2' को सेंसर बोर्ड ने द‍िया...

अक्षय की फ‍िल्‍म ‘ओह माय गॉड 2’ को सेंसर बोर्ड ने द‍िया एडल्ट सर्टिफिकेट

अक्षय की फ‍िल्‍म ‘ओह माय गॉड 2’ को सेंसर बोर्ड ने बड़ा झटका दे द‍िया है बोर्ड ने अक्षय के फ‍िल्‍म को एडल्ट सर्टिफिकेट जारी कर द‍िया है। बताादें की ‘ओह माय गॉड 2’ की रिलीज डेट बेहद करीब आ गई है। फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होनी है, लेकिन फिल्म अभी भी सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन के चक्करों में फंसी हुई है।

इससे पहले सेंसर बोर्ड ने लोगों की आस्था और धर्म पर आधारित फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ को सेंसर बोर्ड ऑफ़ फिल्म सर्टिफिकेशन की एक्जामिनिंग कमिटी ने सर्टिफिकेट देने से इनकार करते हुए फिल्म को दोबारा से देखने के लिए रिवाइजिंग कमिटी के पास भेज दिया था।

सेंसर बोर्ड ने दिया बड़ा झटका

सेंसर बोर्ड की रिवाइजिंग कमिटी ने भी इस फिल्म पर अपनी आपत्ति जताते हुए इसे 20 कट्स देने का सुझाव फिल्म के मेकर्स को दिया है। इतना ही नहीं फिल्म को ‘A’ यानी एडल्ट सर्टिफिकेट देने की बात भी सेंसर बोर्ड की रिवाइजिंग कमिटी ने कही है।

गौरतलब है कि सेंसर बोर्ड द्वारा सुझाए गये तमाम बदलावों के बाद ही ‘ओह माय गॉड 2’ को सेंसर बोर्ड द्वारा सर्टिफिकेट जारी किया जा सकता है। लेकिन एबीपी न्यूज़ को इस बात की भी जानकारी भी हाथ लगी है कि CBFC द्वारा सुझाए गये तमाम बदलावों और फिल्म के लिए प्रस्तावित ‘A’ सर्टिफिकेट फिल्म के मेकर्स को मंजूर नहीं हैं और इसी को लेकर फिल्म के मेकर्स जल्द ही अपनी बात रखने के लिए सेंसर बोर्ड के सदस्यों के साथ एक मीटिंग करना चाहते हैं।

सिर्फ धार्मिक नहीं सेक्स एजुकेशन पर भी है फिल्म

दर्शकों को बता दें अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ सिर्फ़ धर्म और आस्था पर आधारित फिल्म नहीं है बल्कि इसका मूल विषय सेक्स एक्जुकेशन है। ऐसे में धर्म और सेक्स एजुकेशन की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म को लेकर सेंसर बोर्ड फूंक-फूंककर कदम रख रहा है और ‘आदिपुरुष’ को पास कर‌ने के बाद मिली आलोचना के चलते किसी तरह का रिस्क नहीं उठाना चाहता है।

खैर, अगले कुछ दिनों में यह साफ हो जाएगा कि मेकर्स की मांग के अनुरूप सेंसर बोर्ड ‘ओह माय गॉड 2’ को सर्टिफिकेट जारी करता है या नहीं और क्या यह फिल्म अपनी तय तारीख को रिलीज हो पाती है या नहीं। फिलहाल सेंसर बोर्ड और फिल्म के मेकर्स के बीच चल रही तनातनी को देखकर यही लग रहा है कि हो सकता है कि यह फिल्म अपनी तय तारीख यानी 11 अगस्त को सिनेमाघरों रिलीज ना हो पाए।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.