देहरादून, खबर संसार। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के साथ देहरादून शहीद स्थल पहुँचकर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। श्रीमती मुर्मू व मुख्यमंत्री श्री धामी ने सीएम कैम्प कार्यालय में सांसद व विधायकों से बैठक भी की।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, प्रदेश प्रभारी श्री दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक उपस्थित रहे।
इससे पहले मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर स्वागत किया।
