HomePoliceकांग्रेसी नेता सतीश ने कहा, हिंदू शब्द फारसी, इसका मतलब बहुत गंदा

कांग्रेसी नेता सतीश ने कहा, हिंदू शब्द फारसी, इसका मतलब बहुत गंदा

कर्नाटक कांग्रेस के कार्याध्यक्ष सतीश जारकीहोली का एक बेहद ही शर्मनाक बयान दिया है। उन्होंने कहा की हिंदू शब्द तो भारत का है ही नहीं। उन्होंने कहा कि यह शब्द पारसी है। उन्होंने कहा पारसी ईरान, इराक, किर्गिस्तान में हैं। ऐसे में यह हमारा कहां से हो गया। कांग्रेस नेता के इस बयान को लेकर विवाद शुरू हो गया है।

कहा हिंदू का भारत से क्या संबंध

अपने बयान में कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि हिंदू का भारत से क्या संबंध है। यह आपका कैसे हो क्या? इस पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने बार-बार दोहराया कि हिंदू शब्द आपका नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से विकिपीडिया पर देखने को कहा।

इसके साथ ही कांग्रेस नेता सतीश जारकीहोली ने यह भी कहा कि अगर हिंदू शब्द का मीनिंग आपको समझ में आ जाएगा तो आपको शर्म आ जाएगी। उन्होंने कहा कि हिंदू का जो मतलब है वह बहुत गंदा है।

उन्होंने कहा कि कहीं का धर्म कहीं का शब्द लाकर आप हमारे ऊपर जबरदस्ती का डाल रहे हैं। कर्नाटक कांग्रेस के नेता बेलगावी जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने यह आपत्तिजनक बयान दिया है।

पर्शिया से आए शब्द पर इतना जोर क्यों मीनिंग जानकर शर्म आ जाएगी

कांग्रेस नेता रविवार को कर्नाटक के बेलगावी जिले में निप्पान्नी में एक कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे जिस दौरान उन्होंने ये विवादित बयान दिया था। जारकीहोली ने कहा इस विदेशी शब्द पर लोग इतना जोर क्यों दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हिन्दू पर्शिया से आया ऐसा शब्द है जिसकी मीनिंग जानकर आपको शर्म आ जाएगी। हम इस शब्द को इतना महत्व क्यों दे रहे हैं? ये शब्द हम पर क्यों थोपा जा रहा है? इसपर बातचीत होनी चाहिए।

इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.