खबर संसार, नई दिल्ली: Corona update – 24 घंटे में कोरोना के 90,928 नए मामले, कोविड के बढ़ते मामलों को लेकर एक बार फिर से भय का माहौल पैदा हो गया है। बीते 24 घंटों में भारत में कोरोना के जबर्दस्त वृद्धि के साथ 90,928 नए मामले दर्ज किये हैं। कोरोना के 56 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोत्तरी दर्ज होने के बाद बहुत ही गंभीर माना जा रहा है।
ये भी पढें- कोवैक्सीन लेने के बाद न लें Paracetamol या पेनकिलर
Corona update की बात करें तो सरकारी आंकड़ों की मानें तो बीते पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से 325 लोगों की देशभर मौत भी दर्ज हुई है। भारी संख्या में नए मामलों के आने के बाद देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 2,85,401 हो गयी है।
देशभर में ओमिक्रोन वैरिएंट के कुल मामले 2630
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमण के चलते अब तक कुल 4,82,876 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के मामलों में भी तेजी से स्पाइक देखी जा रही है। देश के 26 राज्यों में फैल चुके ओमिक्रोन वैरिएंट के कुल मामले 2630 हो गए हैं।
