HomeNationalदिल्ली सरकार ने 1 जनवरी तक पटाखों के उत्पादन और बिक्री पर...

दिल्ली सरकार ने 1 जनवरी तक पटाखों के उत्पादन और बिक्री पर लगाई रोक

जी, हां आप ने सही पढ़ा दिल्ली सरकार ने आगामी सर्दियों के मौसम में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में पटाखों के उत्पादन, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने एक बयान में कहा कि प्रतिबंध में पटाखों की ऑनलाइन बिक्री और डिलीवरी भी शामिल है।

उन्होंने कहा कि प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने के लिए दिल्ली पुलिस, दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति और राजस्व विभाग के साथ मिलकर एक कार्य योजना तैयार की जाएगी। राय ने बयान में कहा कि पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध 1 जनवरी, 2025 तक लागू रहेगा।’ उन्होंने कहा, यह प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए 21 फोकस बिंदुओं पर आधारित दिल्ली सरकार की शीतकालीन कार्य योजना का एक हिस्सा है।

सरकार 21 सूत्री शीतकालीन कार्य योजना पर ध्यान केंद्रित करेगी

इससे पहले गोपाल राय ने बृहस्पतिवार को कहा था कि सर्दियों में शहर में प्रदूषण का स्तर चरम पर होने पर सरकार 21 सूत्री शीतकालीन कार्य योजना पर ध्यान केंद्रित करेगी। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी), दिल्ली पुलिस, दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी), लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) समेत 35 प्रमुख विभागों के साथ एक संयुक्त बैठक हुई।

राय ने बताया कि बैठक के दौरान अधिकारियों ने इस साल और अधिक मजबूत योजना को लागू करने की रणनीतियों पर चर्चा की। राय ने प्रेस वार्ता में कहा, “पिछले साल की तरह, सरकार प्रदूषण से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है, खासकर सर्दियों के महीनों के दौरान जब यह चरम पर होता है। इस बार, हम 21-सूत्रीय शीतकालीन कार्य योजना के हिस्से के रूप में नए उपायों पर ध्यान केंद्रित करेंगे।” मंत्री ने कहा कि आगामी सर्दियों की तैयारी के लिए सरकार ने अपनी शीतकालीन कार्य योजना के उन्नत संस्करण पर काम करना शुरू कर दिया है। पिछले साल सरकार ने प्रदूषण कम करने के लिए 15 सूत्री व्यापक कार्य योजना लागू की थी।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.