HomeFoodCylinder देते समय डिलीवरी बॉय मांगे एक्स्ट्रा चार्ज तो करें ये काम

Cylinder देते समय डिलीवरी बॉय मांगे एक्स्ट्रा चार्ज तो करें ये काम

नई दिल्ली, खबर संसार। अगर आप हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) के एलपीजी सिलेंडर (Cylinder) सब्सक्राइबर हैं तो यह खबर आप के लिए है।

एलपीजी सिलेंडर (Cylinder) के लिए पेमेंट को लेकर एचपीसीएल ने एक खास जानकारी दी है। अब आपको एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी के समय डिलीवर बॉय (Gas Delivery Boy) को कोई चार्ज देने की जरूरत नहीं है।

क्यों डिलीवरी चार्ज नहीं देना चाहिए?

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में सूचना के अधिकार के हवाले से एक कहा गया है कंपनी ने साफ तौर पर कहा है कि ग्राहकों को गैस डिलीवर करने वाले व्यक्ति को डिलीवरी चार्ज देने की जरूरत नहीं है। आरटीआई के जरिए आवदेन करने के बाद एचपीसीएल ने इस बारे में जानकारी दी है।

एचपीसीएल ने अपने जवाब में कहा कि गैस डिस्ट्रिब्यूटर की यह जिम्मेदारी है कि वो ग्राहकों के दरवाजे पर गैस सिलेंडर (Cylinder) की डिलीवरी करे। किसी भी बिल्डिंग या फ्लैट के किसी भी फ्लोर पर गैस डिलीवरी के लिए कोई चार्ज नहीं देना होता है। ग्राहक को केवल बिल में दिए गए अमाउंट का ही पेमेंट करना है।

इसे भी पढ़े- Bird Flu का खौफ 45 रुपये किलो तक सस्ता हुआ चिकन

हैदराबाद के करीन अंसारी ने एक आरटीआई के जरिए एचपीसीएल से यह सवाल पूछा था। उन्होंने आरटीआई के जरिए यह जानकारी तब मांगी, जब उनसे डिलीवरी बॉय द्वारा एक्स्ट्रा पैसे मांगे गये।

एचपीसीएल ने कहा कि ग्राहक इस अतिरिक्त चार्ज को देने से मना कर सकते हैं। ऐसा कोई नियम नहीं है, जिसके तहत गैस डिस्ट्रिब्यूटर एलपीजी सिलेंडर डिलीवर करते समय ग्राहकों से डिलीवरी चार्ज वसूलें। बिल में दिए गए अमाउंट से ज्यादा नहीं वसूला जा सकता है।

अगर आपसे भी सिलेंडर की डिलीवरी र्चाज मांगा जाए तो क्या करें?

आरटीआई रिप्लाई में कंपनी ने सुझाव दिया है कि ग्राहक डिलीवरी करने वाले व्यक्ति या गैस डिस्ट्रिब्यूटर के खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.