खबर संसार देहरादून। नए सीएम पुष्कर सिंह धामी लेंगे 23 मार्च को शपथ। जी हा एक बार फिर से भाजपा ने उत्तराखंड में अपने युवा पुष्कर सिंह धामी पर भरोसा जताया है। इससे पूर्व राजनाथ सिंह ने प्रेस को बताया कि 47 के 47 विधायको ने विधानमंडल की बैठक में पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मोहर लगाई। और बतौर पर्यवेक्षक मेने उनके नाम का एलान किया। राजनाथ सिंह ने कहा की धामी को पता है सरकार किस तरह चलानी चाहिए। मै उन्हें सीएम उत्तराखंड बनने पर बधाई देता हूं।
23 को लेंगे धामी और उनका कैबिनेट शपथ
जी हा लगातार दस दिनों से बना सपेंस समाप्त हुआ।हालाकि धामी का नाम पहले से आगे चल रहा था। पिछले कई दिनों से चल रहा था की राज्य का नया मुख्यमंत्री कोन।बताते चले की आज राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी की और से ओपचारिक एलान करते ही सारा सस्पेंस दूर हो गया। दिनो बलबीर रोड के भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंच चुके हैं। विधायक दल की बैठक में तय होना है सीएम पर फैसला। हालाकि आज सुबह से ही पुष्कर सिंह धामी का कॉन्फिडेंस लेवल देखते ही बन रहा। बस राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी के होटल से भाजपा कार्यालय आने के इंतजार चल रहा था। और उनके आते ही लोगो की धड़कने बड़ने लगी। उनके साथ मदन कौशिक भी मौजूद है।


