spot_img
spot_img
HomeAdministrativeनैनीताल में जिला बार में जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट का हुआ आगाज...

नैनीताल में जिला बार में जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट का हुआ आगाज पहले दिन हुवे रोमांचक मुकाबले

खबर संसार.नैनीताल में जिला बार में जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट का हुआ आगाज पहले दिन हुवे रोमांचक मुकाबले।जी हा जिला बार एसोसिएशन नैनीताल द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. प्रताप सिंह मौनी की स्मृति में आयोजित प्रथम जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट-2026 का सोमवार को बार हॉल में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच शुभारंभ हुआ

उद्घाटन समारोह में अधिवक्ताओं और प्रतिभागियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही टूर्नामेंट का शुभारंभ जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष रमेश कुमार जायसवाल एवं द्वितीय अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट स्नेहा नारंग ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए अपनी ओर से शुभकामनाएं देते हुवे बार एसोसिएशन के प्रयास की सराहना की प्रतियोगिता के पहले दिन सिंगल्स और डबल्स वर्ग के मुकाबले खेले गए जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया सिंगल्स वर्ग के पहले मुकाबले में संजय सुयाल ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रामसिंह रौतेला को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया वहीं दूसरे मुकाबले में चंद्रप्रकाश ने पूरन बिष्ट को हराकर अगले चरण में अपनी जगह बनाई डबल्स वर्ग में शनी-शादाब की जोड़ी ने बेहतरीन तालमेल दिखाते हुवे जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया

वहीं दूसरे मुकाबले में अरुण अधिकारी वअंकित की जोड़ी ने शानदार खेल दिखाते हुए विपक्षी टीम को पराजित कर अगले चरण में स्थान सुनिश्चित किया इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण सिंह बिष्ट भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते नजर आये बार एसोसिएशन के स्पोर्ट्स सेक्रेटरी डी.एस. दानू ने बताया कि टूर्नामेंट को लेकर अधिवक्ता साथी अधिवक्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के अगले मुकाबलों का कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा।

 

 

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.