खबर संसार हल्द्वानी.डीएम वंदना ने मास्टर प्लान पर विस्तृत चर्चा की आज. जी हा नगर की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए जिलाधिकारी वंदना ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ हल्द्वानी नगर को नए स्वरूप में विकसित करने हेतु आवास व नगर विकास विभाग द्वारा अधिकृत आरईपीएल कंपनी द्वारा तैयार किए गए मास्टर प्लान पर विस्तृत चर्चा की
डीएम वंदना ने मास्टर प्लान पर विस्तृत चर्चा की आज
पढ़ें चर्चित खबरें
आरईपीएल कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा तैयार किए गए प्रेजेंटेशन की जानकारी देते हुए नगर में बनाए जाने वाले बाहरी रिंग रोड, आंतरिक रिंग रोड, आईएसबीटी बस टर्मिनल, वन दृश्य रोड, सीवेज और स्वच्छता, जलापूर्ति आदि प्रस्तावित परियोजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने विभागों के समन्वय से प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। यह मास्टर प्लान हल्द्वानी और आस पास के कुल 150 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र के लिए तैयार किया गया है। इसके साथ डीएम ने एसडीएम परितोष वर्मा को निर्देश दिए कि इस परिधि के अंतर्गत सरकारी भूमि का चिन्हिकरण कर लें।
जिलाधिकारी ने आरईपीएल कंपनी के प्रतिनिधि को निर्देश दिए कि मास्टर प्लान प्रेजेंटेशन पर कुमाऊं आयुक्त से समय लेकर चर्चा कर लें। तदोपरांत अविलंब आगामी बोर्ड बैठक में इस पर आगे की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा, एक्शन पीडब्ल्यूडी, एसई जल संस्थान, एसई पीएमजीएसवाई, सहायक नगर आयुक्त सहित विभिन्न संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



















