खबर संसार हल्द्वानी.चौंसला गांव में 16 बीघा सरकारी भूमि पर से अतिक्रमण हटाया गया, प्रशासन द्वारा कब्जा लिया गया. जी हा सीएम d पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देशों के अनुपालन में, एसडीएम हल्द्वानी श्री राहुल शाह के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम द्वारा चौंसाला गांव, तहसील हल्द्वानी स्थित *16 बीघा सरकारी भूमि* पर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई एवं भूमि पर विधिवत रूप से प्रशासनिक कब्जा लिया गया।
चौंसला गांव में 16 बीघा सरकारी भूमि पर से अतिक्रमण हटाया गया, प्रशासन द्वारा कब्जा लिया गया
विडिओ भी देख
गत माह संबंधित व्यक्तियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण हेतु पर्याप्त अवसर प्रदान किया गया था, परंतु किसी ने भी वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए।कार्रवाई के दौरान एक मस्जिद के समीप का अतिक्रमण तथा एक फैक्ट्री स्वामी द्वारा किया गया निर्माण स्वयं ही हटा लिया गया। सरकारी भूमि पर निर्मित एक अन्य फैक्ट्री पूर्व में ही सील की जा चुकी थी।आज की कार्रवाई के अंतर्गत JCB की सहायता से अस्थायी निर्माणों को ध्वस्त किया गया एवं स्थल पर चेतावनी बोर्ड स्थापित कर *16 बीघा भूमि* पर विधिवत कब्जा प्राप्त किया गया।
16 बीघा भूमि* पर विधिवत कब्जा प्राप्त किया गया
इस अभियान में तहसीलदार हल्द्वानी मनीषा बिष्ट, तहसीलदार लालकुआं कुलदीप पांडे, कानूनगो अशरफ अली, लेखपाल सुनीता सहित अन्य राजस्व उपनिरीक्षक एवं लेखपाल उपस्थित रहे।य
ह कार्रवाई जनहित में सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर सुरक्षित रखने हेतु की गई है तथा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाइयाँ सतत जारी रहेंगी।



