spot_img
spot_img
HomeUttarakhandकार व बाइक के बीच भीषण टक्कर, बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त,...

कार व बाइक के बीच भीषण टक्कर, बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त, दो घायल

खबर संसार, लालकुआ। कार और बाइक वाले की बीच हुई टक्कर! दोनो हुए घायल। बाइक वाला है ज्यादा घायल। जी हा हल्द्वानी से मोटाहल्दू आ रही कार एवं लालकुआं से हल्द्वानी की ओर को जा रही बाइक के बीच हुई भिड़ंत में बाइक सवार लालकुआं स्थित होली ट्रिनिटी पब्लिक स्कूल के निदेशक आर्यन चौधरी घायल हो गये, वही बाइक एवं कार दोनों क्षतिग्रस्त हो गए, दुर्घटना मोटाहल्दू में हाईवे डायवर्जन के समीप हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर लगभग 1 बजे लालकुआं वार्ड नंबर 5 सुभाष नगर निवासी आर्यन चौधरी उम्र 22 वर्ष अपनी बाइक से हल्द्वानी की ओर जा रहे थे, मोटाहल्दू बाजार से कुछ आगे चलकर हाईवे में हल्द्वानी की ओर से आ रही कार डायवर्जन पर अचानक मुड़ी तो सामने से आ रही बाइक की कार से जोरदार भिड़ंत हो गई।

कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई

जिसके चलते कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, बाइक सवार आर्यन बाइक से टक्कर कार के अगले शीशे पर जा गिरे जिससे वह जख्मी हो गए, जिनका हल्द्वानी के निजी चिकित्सालय में उपचार कराया गया। आर्यन चौधरी वर्तमान में होली ट्रिनिटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में डायरेक्टर के पद पर आसीन हैं, और विद्यालय के कार्य से हल्द्वानी जा रहे थे कि रास्ते में दुर्घटना हो गई।

मोटाहल्दू के समीप क्षतिग्रस्त सड़क पर ही उक्त दुर्घटना हुई है, लालकुआं से हल्द्वानी के बीच फोर लाइन का कार्य पूर्ण नहीं होने के चलते बार-बार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, क्षेत्रवासियों ने अभिलंब सड़क निर्माण पूर्ण करने की राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से मांग की है।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.