Chennai Super Kings ने शुक्रवार रात कोलकाता नाइटराइडर्स को 27 रनों से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का खिताब अपने नाम किया। यह चौथा मौका था जब धोनी की टीम की चैंपियन बनी।
इस जीत के साथ ही उसे ईनाम के रूप में Chennai Super Kings को 20 करोड़ रुपये मिले, जबकि इयान मोर्गन की कप्तानी वाली रनरअप कोलकाता नाइटराइडर्स को 12.5 करोड़ रुपये की ईनामी राशि मिली।
केकेआर को मिली पहली बार हार
कोलकाता नाइटराइडर्स को पहली बार फाइनल में हार मिली। इससे पहले उसने गौतम गंभीर की कप्तानी में दो बार फाइनल में पहुंची थी और खिताब भी अपने नाम किया था। उसे प्राइस मनी के तौर पर 12.5 करोड़ मिले।
दिल्ली कैपिटल्स को दूसरे क्वॉलिफायर में कोलकाता नाइटराइडर्स से हार मिली थी। उसने तीसरे स्थान पर रहते हुए अपना सफर खत्म किया। उसे 8.75 करोड़ रुपये मिले।
विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को एलिमिनेटर मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स से हार मिली थी। उसने चौथे स्थान पर रहते हुए सपर का अंत किया। उसे भी दिल्ली के बराबर 8.75 करोड़ रुपये मिले।
इन खिलाड़ीयों को मिले दस-दस लाख
Chennai Super Kings ओपनर रुतुराज गायकवाड़ ने टूर्नामेंंट में सबसे अधिक 635 रन बनाए। ऑरेंज कैप धारी इस युवा को 10 लाख रुपये मिले, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने टूर्नामेंट में सबसे अधिक 31 विकेट झटके। पर्पल कैप धारी हर्षल को 10 लाख मिले, संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2021 फेयर प्ले अवॉर्ड मिला। इसके लिए उसे 10 लाख रुपये ईनामी राशि मिली।
इसे भी पढ़े-girlfriend से मिलने के लिए इलेक्ट्रीशियन प्रेमी काट देता था पूरे इलाके की बिजली
हर्षल पटेल को गेम चेंजर ऑफ द सीजन भी चुना गय। इस अवॉर्ड की राशि भी 10 लाख रुपये रही, दिल्ली कैपिटल्स के तूफानी बल्लेबाज शिमरन हेटमायर को सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन अवॉर्ड दिया गया। उन्हें 10 लाख रुपये मिले। आरसीबी के हर्षल पटेल को 3 अवॉर्ड मिले। उन्हें मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर भी चुना गया। इसलिए उन्हें 10 लाख मिले।
कोलकाता नाइटराइडर्स के तूफानी ओपर वेंकटेश अय्यर को पावर प्लेयर ऑफ द सीजन चुना गया। इसके लिए उन्हें 10 लाख रुपये मिले। पंजाब किंग्स के युवा स्पिनर रवि बिश्नोई को परफेक्ट कैच ऑफ द सीजन अवॉर्ड दिया गया। उन्हें 10 लाख रुपये मिले। केएल राहुल- पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल को मैक्सिमम सिक्सेस अवॉर्ड दिया गया। इसके लिए उन्हें 10 लाख रुपये मिले। (Chennai Super Kings)



