spot_img
spot_img
HomeNationalदेश के कई राज्यों में बाढ़-बारिश का कहर, महाराष्ट्र में 83 और...

देश के कई राज्यों में बाढ़-बारिश का कहर, महाराष्ट्र में 83 और गुजरात में 63 की मौत

देश के कई राज्यों में बाढ़-बारिश लोगों पर कहर बरपा रहा है। गुजरात, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में मौसम विभाग (IMD) ने आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

महाराष्ट्र

बाढ़-बारिश से महाराष्ट्र का सबसे बुरा हाल है जहां पर अब तक 83 लोगों की मौत हो चुकी है तो वहीं 6 जिलों में मौसम का रेड अलर्ट (Red Alert) है। शहर-शहर आफत बरस रही है। नदियां उफान पर हैं। अगले 72 घंटे लोगों पर भारी हैं। तो वहीं गुजरात में अब तक 63 लोगों की मौत हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें: मानसून में कर रहे हैं घूमने की प्लानिंग तो इन जगहों पर जाना कभी ना भूलें

गुजरात

गुजरात में आसमानी आफत कहर बनकर टूटी है। अगले 4 दिन गुजरात पर बहुत भारी पड़ने वाला है। जल प्रलय के आगे सबकुछ थम सा गया है। जामनगर, कच्छ, मोरबी, नर्मदा, नवासारी, सूरत गुजरात के अलग-अलग जिलों में हालात कमोबेश एक जैसे ही हैं। भारी बारिश की वजह से गुजरात के तापी का डोसवाड़ा डैम ओवर फ्लो होने लगा है।

मध्य प्रदेश

भारी बारिश की वजह से एमपी के रायसेन का बारना डैम ओवर फ्लो करने लगा है जिसके बाद सोमवार को डैम के 6 गेट खोल दिए गए जिससे आसपास के इलाके पानी में डूब गए। सड़कों पर पानी भर गया। लोगों के सामान भी पानी में डूब गए। डैम से पानी छोड़े जाने की वजह से नेशनल हाइवे 145 पर बना पुल पानी में डूब गया है।

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के कांगड़ा जिले में शाहपुर इलाके में सोमवार को चांबी नदी में तेज बहाव के बीच एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गयी। पूरा ट्रैक्टर ट्रॉली पानी में डूब गई। ट्रैक्टर का सिर्फ थोड़ा सा हिस्सा नजर आ रहा था। सैलाब के बीच घिरा युवक जान बचाने के लिए ट्रैक्टर के ऊपरी हिस्से पर चढ़कर लोगों से मदद की गुहार लगाने लगा।

दक्षिण भारत

उत्तर भारत (North India) में बारिश कहर बनकर टूट रही है तो वहीं दक्षिण (South India) में भी सैलाब सितम ढा रहा है। केरल (Kerala) के इडुक्की में भारी बारिश के बीच दो लोग सैलाब को पार करने की कोशिश करने लगे। ये जिस जगह से पानी के तेज बहाव के बीच आगे बढ़ रहे हैं उसके चंद कदम दूरी पर खाई है।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.