हल्द्वानी स्थित प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान फ्यूचर फोरम ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि सटीक मार्गदर्शन और कठिन परिश्रम से हर छात्र सफलता की ऊँचाइयों को छू सकता है। जेईई-मेन 2025 के हालिया परिणामों में इस संस्थान के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
संस्थान के छात्र अक्षत पांडेय ने शानदार 99.69 परसेंटाइल हासिल कर टॉप स्थान प्राप्त किया है। उनके साथ अभय कर्नाटक (97.71), अमित जोशी (96.70), खुशी जोशी (94.02) और सोमेश तिवारी (90.1) ने भी शानदार प्रदर्शन किया है।
फ्यूचर फोरम इंजीनियरिंग व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भरोसेमंद संस्थान
फ्यूचर फोरम, जो कि IITian और Kota Faculty द्वारा संचालित है, पिछले 18 वर्षों से JEE, NEET और Pantnagar-UG जैसे परीक्षाओं में विद्यार्थियों को सफलता दिला रहा है। अब तक यह संस्थान इंजीनियरिंग, मेडिकल व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के क्षेत्र में एक भरोसेमंद नाम बन चुका है।
संस्थान के अनुभवी शिक्षकगण न सिर्फ विषय की गहराई से पढ़ाई कराते हैं, बल्कि विद्यार्थियों की मानसिक दृढ़ता और परीक्षा रणनीति पर भी विशेष ध्यान देते हैं।
संस्थान के निदेशक दिनेश यादव, जो आई.आई.टी. दिल्ली से स्नातक हैं , ने कहा – “हमारा मिशन है हर विद्यार्थी को उसकी पूरी क्षमता तक पहुँचाना हैं। ये परिणाम हमारे उस विज़न की एक झलक हैं।” यदि आप भी अपने बच्चे को एक मजबूत शैक्षिक भविष्य देना चाहते हैं, तो फ्यूचर फोरम से जुड़िए – जहाँ परिणाम बोलते हैं।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
