HomeInternationalगूगल ने रूस के कई सरकारी चैनल और मोबाइल एप्‍स किए ब्‍लाक

गूगल ने रूस के कई सरकारी चैनल और मोबाइल एप्‍स किए ब्‍लाक

रूस व यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में गूगल ने रूसी मीडिया चैनल्स को ब्लॉक कर दिया है। इसकी जानकारी गूगूल ने दी है। कंपनी ने गूगल प्‍ले स्‍टोर पर आरटी न्‍यूज और स्‍पूतनिक से जुड़े मोबाइल ऐप्स को ब्लॉक कर दिया है। इससे पहले यूटयूब ने इस दोनों मीडिया आउटलेट्स से जुड़े YouTube चैनल्स को बैन किया था।

गौरतलब है कि कई टेक कंपनियों ने रूस के सरकारी मीडिया को अपने प्लेटफॉर्म पर बैन कर दिया गया है। Google की तरह ही Apple ने भी App Store से इन दोनों न्यूज आउटलेट्स के ऐप्स को रिमूव कर दिया है। यूक्रेन को लेकर गलत जानकारी फैलाने के आरोप में इस न्यूज चैनल्स को बैन किया गया है।

इसे भी पढ़े: जाने क्‍यों ताजमहल में पर्यटकों ने इस युवक को पीटा, पुलिस ने शख्‍स को लिया हिरास्‍त में

RT News ने रखा अपना पक्ष

इस मामले पर RT की डिप्टी एडिटर-इन-चीफ Anna Belkina ने बताया कि टेक कंपनियों ने उनके मीडिया आउटलेट को बिना किसी सबूत के बैन किया है, हालांक‍ि इस मामले में Sputnik ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। बता दें कि Google ने यूरोप में इन दोनों न्यूज साइट्स के ऐप को Play Store पर ब्लॉक किया है।

वहीं YouTube ने रूस की सरकारी मीडिया को ब्लॉक करने से पहले ऐड्स के जरिए होने वाली उनकी कमाई पर रोक लगा दी थी। इस तरह के कदम Facebook की कंपनी Meta ने भी उठाए हैं। Meta ने जानकारी दी थी कि यूरोपीय देशों की मांग पर वह अपने सभी प्लेटफॉर्म्स पर रूसी मीडिया को यूरोप में ब्लॉक करने का फैसला किया गया है।

यूक्रेन ने रूस के खिलाफ Apple से लगाई थी मदद की गुहार

इस हफ्ते ही यूक्रेन के उप प्रधानमंत्री मायखाइलो फेडोरोव ने प्रसिद्ध स्मार्टफोन ब्रांड, ऐप्पल के सीईओ, टिम कुक (Tim Cook) को एक चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में मायखाइलो फेडोरोव ने ऐप्पल से कहा है कि उन्हें रूस में अपने प्रोडक्ट्स को बेचना बंद कर देना चाहिए और साथ में यह भी कहा है कि उन्हें रूस में ऐप स्टोर (App Store) की सेवाओं को भी रोक देना चाहिए।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.