बारिश के मौसम में पहाड़ों से गिरते झरने, बादलों में डूबे रास्ते और हरियाली से ढकी वादियां किसी जन्नत से कम नहीं लगतीं। इस मौसम में लोग घरों से निकलकर प्रकृति के करीब जाना चाहते हैं। अक्सर माना जाता है कि ट्रैवल के लिए जेब भारी होनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं। भारत में कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं, जहां आप महज 5000 रुपये में भी शानदार मानसून ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
लैंसडाउन: बादलों में खो जाएं
उत्तराखंड का लैंसडाउन मानसून में किसी स्वप्नलोक जैसा लगता है। जुलाई में हल्की बारिश के बीच ताजी हवा और बादलों का खेल आपको तरोताजा कर देगा। दिल्ली से करीब 250 किमी दूर इस हिल स्टेशन तक बस से आसानी से पहुंचा जा सकता है।
टेहरी झील: एडवेंचर का डबल मजा
उत्तराखंड की टेहरी झील जून से सितंबर के बीच ट्रैवल के लिए परफेक्ट है। यहां बारिश के बीच बोटिंग, कैंपिंग और लोकल खाने का मजा लेकर आप अपनी छुट्टियां यादगार बना सकते हैं। पूरा पैकेज महज 5000 रुपये में।
मांडू: महलों में बरसात
मध्य प्रदेश का मांडू बारिश में अपनी खूबसूरती से सबको हैरान कर देता है। यहां हेरिटेज महलों के साथ हरियाली का संगम देखने लायक होता है। रेल और लोकल स्टे के साथ यहां का पूरा टूर 4500 रुपये तक में निपट जाएगा।
भीमताल: भीड़ से दूर सुकून
नैनीताल की भीड़ नहीं चाहिए? तो उसके पास स्थित भीमताल या नौकुचियाताल का रुख करें। यहां झील के किनारे बारिश के बीच शांति और सुकून का अनुभव मिलेगा।
चिखलदरा: कॉफी और झरनों का संगम
महाराष्ट्र के अमरावती जिले का इकलौता हिल स्टेशन चिखलदरा मानसून में बेहद खूबसूरत हो जाता है। कॉफी प्लांटेशन और झरनों के बीच यहां की ट्रिप बेहद सस्ती और यादगार होती है।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस



