HomeNationalकोरोना: 24 घंटे में आए 2.51 लाख केस, 627 मौतें, सरकार उठा...

कोरोना: 24 घंटे में आए 2.51 लाख केस, 627 मौतें, सरकार उठा सकती है बढ़ा कदम

आज देश में गुरुवार को 2 लाख 51 हजार 627 नए कोरोना संक्रमित मिले। इस दौरान 3.4 लाख लोग ठीक हुए, जबकि 627 लोगों की मौत हुई। पिछले दिन के मुकाबले 34,757 कम संक्रमित मिले हैं यानी नए केस में 12% की कमी देखी गई है। फिलहाल देश में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 21.05 लाख है।

महामारी की शुरुआत से अब तक देश में करीब 4.06 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने स्कूल खोलने को लेकर नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप से सुझाव मांगा है। एक्सपर्ट ग्रुप स्कूल खोलने को लेकर मॉडल सुझाएंगे।

इसे भी पढ़े-नामांकन से पहले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पहुंचे Kalichaud मंदिर

5 सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के हाल

केरल: राज्य में गुरुवार को 51,739 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 42,653 मरीज ठीक हुए हैं और 11 लोगों की मौत हुई। इससे एक दिन पहले बुधवार को 49,771 नए संक्रमित मिले और 63 लोगों की मौत हुई थी। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को नए केस में 1,968 की बढ़ोतरी हुई है।

कर्नाटक: कर्नाटक में गुरुवार को कोरोना के 38,083 नए मामले मिले हैं। 67,236 मरीजों ने कोरोना को मात दी है, जबकि 49 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। इससे पहले बुधवार को कोरोना के 48,905 नए मामले मिले और 39 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई थी। फिलहाल यहां इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 3.28 लाख है।

तमिलनाडु: यहां गुरुवार को 28,515 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 28,620 लोग बीमारी से ठीक हो हुए हैं और 53 लोगों की जान गई है। इससे पहले बुधवार को 29,976 नए मामले मिले थे और 47 लोगों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में कुल 32.52 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 30.01 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 37,412 लोगों की मौत हुई है।

महाराष्ट्र में मिले 25,425 नए केस

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 25,425 नए केस मिले। इस दौरान 42 लोगों की मौत हुई और 36,708 मरीज ठीक हुए। बुधवार को 35,756 नए केस मिले और 79 लोगों की मौत हुई थी। राज्य में अब कुल एक्टिव केस घटकर 2.87 लाख हो गए हैं। राज्य में अब तक कुल 76.30 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

आंध्र प्रदेश: बीते 24 घंटे में यहां 13,474 नए केस सामने आए, जबकि 10,290 लोग ठीक हुए और 9 लोगों की मौत हुई। यहां बुधवार को 13,819 नए केस सामने आए थे और 9 लोगों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 22.36 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 21.11 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 14,579 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 1,09,493 हैं।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्‍लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.