spot_img
spot_img
HomeUttarakhandपांच साल में समूहों की महिलाओं की आय की जायेगी दोगुना: गणेश...

पांच साल में समूहों की महिलाओं की आय की जायेगी दोगुना: गणेश जोशी

रूद्रपुर, खबर संसार। जनपद  प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रुद्रपुर स्थित यूआईआरडी सभागार में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ बैठक की। बैठक के दौरान मंत्री श्री जोशी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की समस्याओं को विस्तार से सुना।

बैठक के दौरान समूह की महिलाओं द्वारा मंत्री जोशी को बताया गया कि जो उत्पाद उनके द्वारा तैयार किये जाते हैं, उसकी मार्केटिंग न होने के कारण उनको उनके उत्पाद का उचित दाम नहीं मिल पाता है,साथ ही समूह की महिलाओं द्वारा यह भी बताया गया कि बैंकों द्वारा ऋण लेने में समूह की महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

काबीना मंत्री गणेश जोशी ने बैठक के दौरान मौजूद अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूहों के सामान खरीदने के लिए हर ब्लॉक, तहसील, जिला मुख्यालय स्तर पर कम से कम एक-एक दुकान खोली जाए साथ ही जहां पर पर्यटक पहुंचते हैं और भीड़ वाले क्षेत्र हैं, वहां पर भी आउटलेट खोले जाए ताकि समूहों के उत्पादों को वहॉ पर आसानी से बैचा जा सके।

समूह की बहनों द्वारा उत्पादित सामानों को ही खरीदा जाए

इसके अलावा काबीना मंत्री ने कहा कि जितने भी सिडकुल क्षेत्र सरकारी औद्योगिक क्षेत्र, प्राइवेट इंडस्ट्री, वहां पर भी सफाई के उपयोग में आने वाली चीजें जैसे- झाड़ू, पोछा,  फिनाइल आदि की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में यह सुनिश्चित किया जाये कि समूह की बहनों द्वारा उत्पादित सामानों को ही खरीदा जाए।

इसके लिए उद्यमियों से सम्पर्क किया जाये और समूहों द्वारा उत्पादित उत्पादों की जानकारी दी जाये। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार जितने भी सरकारी, राजनीतिक कार्यक्रम हो, इसमें भी समूह की बहनों द्वारा उत्पादित सामानों का उपयोग किया जाये ताकि इनको रोजगार मिल सके।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य का अपना ब्राण्ड बनाया जा रहा है, जिसमें स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादि उत्पाद शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बैंकिंग से सम्बन्धित समस्याओं के द्रुतगति से निस्तारण हेतु मुख्य सचिव को भी निर्देशित किया जा रहा है।

महिला समूहों पर जीएसटी न लगे इसके लिए शासन से बातचीत की जायेगी

मंत्री गणेश जोशी ने बैंकों द्वारा ऋण लेने में आ रही समूह की महिलाओं की समस्याओं को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिला स्तरीय बैठक के दौरान इनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। मंत्री जोशी ने यह भी कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आसानी से कच्चा सामान उपलब्ध हो और जब यह कच्चा सामान खरीदते या सामान बेचते हैं, इन पर जीएसटी न लगे इसके लिए शासन से बातचीत की जायेगी।

ताकि समूहों को महिलाओं को  अधिक लाभ मिल सके। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यदि महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होंगी तो निश्चित ही परिवार, समाज, राज्य एवं देश मजबूत एवं सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले पांच साल में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की आय दोगुनी हो इस दिशा में सरकार लगातार प्रयासरत है।

इसे भी पढ़े-BJP ने मदन कौशिक को हटा, महेंद्र भट्ट को बनाया उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.