HomeUttarakhandकिच्छा मे निर्दलीय Ajay Tiwari ने बिगाड़े सारे समीकरण

किच्छा मे निर्दलीय Ajay Tiwari ने बिगाड़े सारे समीकरण

खबर संसार, किच्छा: किच्छा मे निर्दलीय Ajay Tiwari ने बिगाड़े सारे समीकरण, 2022 के उत्तराखंड विधान सभा  चुनाव में सभी प्रत्याशी अपने-अपने जीत के दावे करते नजर आ रहे हैं। इस बीच ऊधमसिंह नगर के किच्छा विधान सभा मे भी चुनावी प्रचार जोर पकड़ चुका हैं। ऐसे मे सारे राजनितिक पंडित भी मैदान मे चुनावी भविष्यवाणी करने को आतुर हैं। किच्छा मे चुनावी मुकाबला लगातार ऊपर नीचे होता जा रहा हैं, यहां कौन बाजी मरेगा ये तो कहना अभी बहुत कठिन हैं। फिलहाल ग्रामीण इलाकों मे Ajay Tiwari ने अच्छी खासी पकड़ बना ली हैं। और वह अपनी जीत का लगातार दावा करते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढें- …तो फिर nitric oxide सूंघने मात्र से खत्म हो जाएगा कोरोना!

Ajay Tiwari जीत को लेकर आशवस्त

किच्छा विधान सभा में पहले भाजपा और कांग्रेस के बीच ही असली मुकाबला माना जा रहा था, लेकिन जिस तरह से निर्दलीय प्रत्याशी अजय तिवारी ने यहां के ग्रामीण इलाकों मे लगातार अपनी मौजूदगी को मजबूती से रखा हैं। उस हिसाब से बात करें तो यहां पर मुकाबला त्रिकोणीय भी होने की उम्मीद नजर आ रही हैं। किच्छा विधान सभा के ग्रामीण इलाकों मे निर्दलीय अजय तिवारी धुआं धार प्रचार कर रहे हैं और लोगो का समर्थन भी जुटा रहे हैं। जितना उन्हें समर्थन मिल रहा है उससे विरोधी खेमें में मायूसी नजर आ रही है।

विरोधी दल वोटरों के पास जाकर अपने पक्ष में वोट करने की लगातर अपील कर रहे हैं। फिलहाल अजय तिवारी अपनी जीत को लेकर पूर्णतया आशवस्त दिख रहे हैं और इसी से उनके समर्थको मे जमकर जोश देखने को मिल रहा हैं। अजय तिवारी और इनके समर्थक गांव गांव जाकर जमकर प्रचार कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.