Thursday, March 12, 2026
HomeUttarakhandउद्यान विभाग द्वारा संचालित schemes का निरीक्षण किया

उद्यान विभाग द्वारा संचालित schemes का निरीक्षण किया

रामनगर, खबर संसार। मुख्य विकास अधिकारी ने रामनगर, कोटाबाग, के अन्तर्गत उद्यान विभाग द्वारा संचालित योजनाओं (schemes) से लाभान्वित उत्पादकों के यहां स्थलीय निरीक्षण प्रभारी उद्यान संचल केन्द्र अर्जुन परवार ने किया।

पुष्प उत्पादक राकेश नन्दन सिघल, टाटा मल्लू में मिशन योजना (schemes) से लाभान्वित पाॅच सौ वर्ग मी. पौलिहाउस का निरीक्षण (polyhouse) किया। कृषक द्वारा जरबेरा पुष्प के तीन हजार पौधे रोपित किये गये। उन्होने कहा कि उत्पादकों द्वारा अवगत कराया।

वीडियों भी देंखे

लाकडाॅउन होने के कारण कोरोना काल में उचित देख-रेख नही होने से पुष्प उत्पादन एवं आय में विपरीत प्रभाव पडा़। सिघल द्वारा बागवानी बार्ड, उद्यान विभाग से अनुदानित एक हजार वर्ग मी. पाॅलिहाउस में गुलाब पुष्प के पौधे को रोपित करने की तैयारी की जा रही है।

पौधशाला का भी निरीक्षण किया

स्वेतांस चर्तुवेदी, वाॅटनिकल गार्डन कामनदेवपुर में 0.40 हे0 में उद्यान विभाग से वर्ष 2016-17 में मिशन योजना (schemes) से छोटी पौधशाला विकास के अन्तर्गत तीन लाख रूपये का अनुदान प्राप्त कर आम, लीची, अमरूद फलपौध उत्पदान किये जा रहे फलपौध का भी निरीक्षण किया गया। उन्होने बताया कि अमरूद ग्राफटिंग कार्य गतिमान है तथा मातृ वृक्षों, पौधालय क्षेत्र की उचित देख-रेख की गई है।

विपणन की जानकारी ली

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पौधालय स्वामी से उत्पादित किये जा रहे फल पौध के विपणन की जानकारी ली गई। सुखजीत कौर बताया कि एक हे0 में उद्यान विभाग द्वारा मिशन योजना (schemes) से निशुल्क 1111 पौध पपीता प्रजाती रेडलेडी 786 रोपित पौधों का निरीक्षण किया।

जो वर्तमान में उचित देख-रेख से अच्छी बढवार में है मिशन योजना से सिंचाई प्रब्धन हेतु लाभार्थी को ट्यूब वैल में 1 लाख 15 हजार रूपये का अनुदान दिया गया है कृषक द्वारा स्वंय के व्यय से 1500 पौधें टयुसुकल्चर विधि से तैयार लखनऊ-49 प्रजाति के पौध अन्तराशस्य के रूप में रोपित किये गये है भूस्वामी द्वारा टपक सिंचाई की मांग की गई, मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र सिंह भण्डारी द्वारा प्रभारी उद्यान को निर्देश दिये कि टपक सिंचाई पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए कृषक का लाभान्वित किया जाए।

इसे भी पढ़े- उप निदेशक सूचना को लगी कोरोना की vaccine

कृषक द्वारा बताया कि गया की इस वर्ष मेरे द्वारा फल उत्पादन का उचित रख-रखाव एवं पैकिंग कर चार टन जापान को निर्यात किय गया तथा चार टन दिल्ली महानगर में ऑनलाइन विपणन कर अच्छी आय प्राप्त की। मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र सिंह भण्डारी द्वारा पुष्प उत्पादन, औद्यानिकि क्षेत्र में किये जा रहे कार्यो पर सन्तोष व्यक्त किया गया तथा पुष्प क्षेत्र को बढाने के निर्देश प्रभारी को दिये। निरीक्षण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी सुरेश चन्द्र आर्य, प्रभारी अर्जुन सिंह, श्याम लाल, राकेश नन्दन सिघल, स्वेतांश चर्तुवेदी, निर्मल सिंह, लखवीर सिंह,बलवीर कम्बोज आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.