Saturday, December 6, 2025
HomeLife Styleक्या लैपटॉप पर कवर और टेम्पर्ड ग्लास लगाना सुरक्षित है? जानें सही...

क्या लैपटॉप पर कवर और टेम्पर्ड ग्लास लगाना सुरक्षित है? जानें सही तरीका

आजकल कई लोग अपने लैपटॉप को उतनी ही सावधानी से इस्तेमाल करते हैं, जितनी अपने स्मार्टफोन को। इसी सोच से वे लैपटॉप की स्क्रीन पर टेम्पर्ड ग्लास लगवाते हैं या फिर प्रोटेक्शन कवर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या ये एक्स्ट्रा लेयर सच में आपके डिवाइस को सुरक्षित बनाती है? कई मामलों में ऐसा करना उलटा नुकसान भी पहुंचा सकता है। आइए समझते हैं कि इनका इस्तेमाल करना सही है या नहीं।


टेम्पर्ड ग्लास: सुरक्षा नहीं, बढ़ा सकता है खतरा

  • लैपटॉप स्क्रीन को स्क्रैच से बचाने के लिए कई लोग टेम्पर्ड ग्लास का विकल्प चुनते हैं। पहली नजर में यह सुरक्षित लगता है, लेकिन आधुनिक लैपटॉप्स की डिज़ाइन को समझना जरूरी है।
  • आज के स्लिम और कॉम्पैक्ट लैपटॉप में स्क्रीन और कीबोर्ड के बीच बहुत कम गैप होता है। ऐसे में टेम्पर्ड ग्लास की अतिरिक्त मोटाई स्क्रीन पर दबाव बढ़ा सकती है, जिससे स्क्रीन के क्रैक होने का खतरा ज्यादा रहता है।
  • हल्का-सा दबाव भी टेम्पर्ड ग्लास को तोड़ सकता है और कई बार यह स्क्रीन को भी डैमेज कर देता है। इसलिए लैपटॉप स्क्रीन पर टेम्पर्ड ग्लास लगवाना सुरक्षित विकल्प नहीं माना जाता।

क्या लैपटॉप कवर की जरूरत होती है?

  • लैपटॉप मोबाइल जैसा हर जगह कैरी नहीं किया जाता, इसलिए इसके गिरने की संभावना कम रहती है। ऐसे में भारी या मोटा कवर लगाने की जरूरत आमतौर पर नहीं होती।
  • इसके अलावा, लैपटॉप में लगातार उपयोग के दौरान हीट उत्पन्न होती है। अगर मोटा कवर लगा हो तो यह गर्मी बाहर नहीं निकल पाती, जिससे ओवरहीटिंग का खतरा बढ़ जाता है।
  • ओवरहीटिंग इंटरनल पार्ट्स को नुकसान पहुंचा सकती है, खासकर बैटरी और मदरबोर्ड को।

अगर आपको हाथ से फिसलने का डर रहता है, तो बहुत पतला कवर या स्किन लगाएं, जिसमें एयरफ्लो के लिए वेंट्स बने हों। ऐसे कवर लैपटॉप की ग्रिप बढ़ाते हैं और हीट मैनेजमेंट में बाधा भी नहीं डालते। लैपटॉप पर टेम्पर्ड ग्लास लगवाना बिल्कुल भी उचित नहीं है, जबकि कवर का इस्तेमाल सीमित और सावधानी से किया जा सकता है। बेहतर है कि आप लैपटॉप को संभालकर इस्तेमाल करें और हीट मैनेजमेंट का खास ध्यान रखें।


यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.