HomeUttarakhand14 जनवरी - हरिद्वार में मकरसंक्रांति के मौके पर ganga स्नान पर...

14 जनवरी – हरिद्वार में मकरसंक्रांति के मौके पर ganga स्नान पर रोक

खबर संसार, हरिद्वार : 14 जनवरी – हरिद्वार में मकरसंक्रांति के मौके पर ganga स्नान पर रोक, कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्थानीय जिला प्रशासन ने गंगा स्नान करने पर पाबंदी लगा दी है। हरिद्वार जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने निर्देश देते हुए कहा कि 14 जनवरी को मकरसंक्रांति के दिन किसी भी व्यक्ति को ganga स्नान के लिए हरकी पैड़ी समेत सभी गंगा घाटों पर जाने की अनुमति नहीं होगी। इस दौरान किसी भी हाल में गंगा स्नान की किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी। निर्देश न मानने वालों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

श्रद्धालुओं को ganga स्नान की अनुमति नहीं

जिलाधिकारी आदेशानुसार मकरसंक्रांति पर्व जिले और दूसरे प्रदेशों से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी हालत में ganga घाटों पर स्नान करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही हरकी पैड़ी इलाके में भक्तों और और स्थानीय लोगों का एंट्री पर बैन लगा रहेगा। हरकी पैड़ी क्षेत्र इलाके में श्रद्धालुओं और लोकल लोगों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

ये भी पढें- 8700 रूपये सस्ता हुआ Gold (सोना), जल्दी करें खरीदारी, कहीं मौका छूट न जाए

ऋषिकेश में भी कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां भी सभी घाटों पर पूर्णरूप से सभी घाटों पर प्रतिबंध लगा दिया है। 14 जनवरी मकरसंक्रांति के मौके पर कोई भी श्रद्धालु ganga में स्नान नहीं कर पाएगा। कोरोना संकट की वजह से ये नियम लागू किये गए हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने मकर संक्रांति पर बाहरी व स्थानीय लोगों की गंगा स्नान पर रोक लगा दिया है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.