खबर संसार, नई दिल्ली: सिर्फ एक morapankh बदल देगा आपकी किस्मत, हिन्दू धर्म में मोरपंख की अपनी एक अलग ही पहचान है। इस बड़ा ही शुभ माना जाता है। अगर हम अपने घर में मोरपंख रखते हैं तो कई भारी परेशानियों से हमें छुटकारा मिलता है। मोर पंख रखने से घर की सारी नकारात्मक उर्जा समाप्त हो जाती है। मान्यता है कि इसीलिए भगवान कृष्ण ने इसे अपने सिर पर धारण किया था। यहीं वजह है कि लोग morapankh को घर में रखते हैं।
ये भी पढें- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने launch किया ‘‘समाजवादी इत्र’’
मोर हमें जितना खूबसूरत और सुन्दर दिखाई देता है उतने ही खूबसूरत फायदे इसके पंखों के भी हैं। मोर पंख हमारे देवी-दवताओं को भी बहुत ही प्रिय हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मोरपंख रखने से नकारात्मक उर्जा दूर होती है। साथ ही घर में खुशियां बनी रहती है। वास्तु शास्त्र में इससे जुड़े कई उपाए भी बताए गए हैं जो आपके लिए शुभदायक हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं वो उपाय.
कहां-कहां रखें morapankh
- अगर आपके वैवाहिक जीवन में तनाव है तो अपने शयनकक्ष में मोरपंख रखें, इससे पति पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है।
- आर्थिक लाभ के लिए किसी मंदिर में जाकर morapankh को राधा कृष्ण के मुकुट में लगाएं और 40 दिन बाद इसे लॉकर या तिजोरी में रख दें।
- बुरी नजर से बच्चों को बचाने के लिए नवजात बालक को morapankh चांदी के ताबीज में पहनाएं।
- बच्चों के कमरे में मोर पंख रखना चाहिए। जिससे बच्चों की पढ़ाई में मन लगता है।
- घर के मुख्य द्वार पर मोर पंख लगाने से वास्तु दोष दूर हो जाता है।
- गणेश भगवान की प्रतिमा के साथ मोरपंख रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
- मोर पंख घर में रखने से बुरी शक्तियो का प्रवेश नहीं होता है।


