जी, हां भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं उससे साबित होता है कि वो लंबी रेस का घोड़ा है। श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में यशस्वी ने पहले दोनों मैचों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है। हालांकि, हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय स्क्वॉड में यशस्वी शामिल थे लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। लेकिन अपनी परफॉर्मेंस की बदौलत उन्होंने भारत की प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह पक्की कर ली है।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम में रोहित-विराट के होने से टीम में यशस्वी जायसवाल की जगह नहीं बन पा रही थी। दोनों के टी20 इंटरनेशनल से संन्यास के बाद यशस्वी का प्लेइंग 11 में स्थान पक्का हो गया है। वहीं श्रीलंका सीरीज के दौरान इस मुद्दे पर आशीष नेहरा ने इस युवा बैटर के जमकर मजे लिए।
पढ़ें चर्चित खबरें
सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने एक वीडियो शेयर किया है
सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें आशीष नेहरा कहते हैं कि, अभी अजय जडेजा ने आपको बोला ना, क्या फर्क होता है, जब विराट कोहली होते हैं, रोहित शर्मा होते हैं। तो मेरे हिसाब से एक ही फर्क होता है कि जितने भी हमने स्ट्रोक देखे हैं, तो वो दोनों वहां पर होते इस फॉर्मेट में अभी तक तो आपको वो शॉट्स् नेट में खेलने पड़ते। यहां पर मैच में खेलने को मिल रहे हैं अगर वो नहीं हैं तो, अरे भाई दो ही लोग खेल सकते हैं।
नेहरा ये बोलकर खुद तो हंसते ही हैं, उनके साथ यशस्वी जायसवाल भी जोर-जोर से हंसने लगते हैं। दरअसल, यशस्वी से पूछा गया था कि विराट-रोहित के टी20 इंटरनेशनल स्क्वॉड में रहने और नहीं रहने से क्या फर्क नजर आ रहा है। इसके जवाब में नेहरा जो बोले, उसे सुनकर आप भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। नेहरा अक्सर अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं।
पढ़ें चर्चित खबरें
इसे भी पढ़े: मनु भाकर एक ओलंपिक में दो पदक जीत इतिहास रचा



















