आज हर जरूरी काम के लिए Aadhaar Card होना जरूरी हो गया है। यही वजह है कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के आधार कार्ड बन चुके हैं, जिन लोगों के पास आधार कार्ड नहीं हैं उन्हें कई जगह परेशानी होती है। कई लोगों को आधार कार्ड में प्रिंट हुई गलत जानकारियों को लेकर भी परेशानी झेलनी पड़ती है, ऐसे में उन्हें इसमें करेक्शन कराना होता है। अब अगर आपके आधार कार्ड में भी लंबे समय से नाम या पता गलत जा रहा है तो आप इसे मुफ्त में अपडेट कर सकते हैं, फ्री अपडेट करने की आखिरी तारीख भी नजदीक है।
ये है अपडेट की आखिरी तारीख
आखिरी तारीख से पहले आप ऑनलाइन अपने Aadhaar Card में पता या नाम अपडेट करा सकते हैं। ऑफलाइन अपडेट करने के लिए आपको 50 रुपये की फीस देनी होगी। आधार कार्ड को 14 मार्च तक मुफ्त में अपडेट किया जा सकता है। आप अपनी जन्मतिथि, मोबाइन नंबर या फिर पता आदि जैसी डीटेल मुफ्त में अपडेट कर सकते हैं।
कैसे अपडेट करें आधार
आप आधार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगइन कर सकते हैं और इससे आधार अपडेट कर सकते हैं। सबसे पहले आपको आधार नंबर और वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) दर्ज करके लॉग इन करना होगा। इसके लिए आपको myaadhaar।uidai।gov।in पर जाना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर आपकी पूरी डीटेल दिख जाएगी। करेक्शन के लिए आपसे दस्तावेज भी अपलोड करने को कहा जाएगा, जिसका साइज दो एमबी से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
सभी जानकारी भरने के बाद आप सबमिट बटन पर क्लिक कर दें, आपका आधार कार्ड अपडेट होकर आ जाएगा। Aadhaar Card अपडेट की जानकारी आपको मैसेज के जरिए मिल जाएगी। जिसके बाद आप वेबसाइट से अपना आधार डाउनलोड कर सकते हैं। आप अगर ऑनलाइन आवेदन नहीं कर रहे हैं तो किसी नजदीकी आधार सेंटर पर जाकर भी अपना आधार अपडेट कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए फीस देनी होगी।
इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें



