HomeFoodLPG cylinder एक बार फ‍िर इतने रुपए हुआ महंगा, जाने अब कितने...

LPG cylinder एक बार फ‍िर इतने रुपए हुआ महंगा, जाने अब कितने में मिलेगा

नई दिल्‍ली, खबर संसार। पेट्रोलियम कंपनियों ने रसोई गैस (LPG cylinder) की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोत्तरी कर दी है। नान सब्सिडी सिलेंडर की कीमत 25 रुपये बढ़ा दी गई है। अब नान सब्सिडी रसोई गैस सिलेंडर 922 रुपये में मिल रहा है। व्यावसायिक गैस सिलेंडर भी 68 रुपये महंगा हो गया है।

हर महीने होता है कीमतों में बदलाव

गैस सिलेंडर (LPG cylinder) की कीमतों में हर महीने की एक तारीख को बदलाव का नियम है। हाल के महीनों में पेट्रोलियम कंपनियां महीने में दो से तीन बार रसोई गैस की कीमतों में बदलाव कर रही हैं। सोमवार रात तकरीबन 10 बजे कीमतों में बढ़ोतरी की सूचना अफसरों को मिली। नई दरें प्रभावी भी हो गई हैं। सोमवार रात अचानक पेट्रोलियम कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि की तो सभी चौंक गए।

पांच महीने में 80 रुपये बढ़ी कीमत

इस साल फरवरी से अब तक रसोई गैस (LPG cylinder) की कीमतों में प्रति सिलेंडर 80.50 रुपये का इजाफा हो चुका है। फरवरी में रसोई गैस की कीमतों में दो बार बढ़ोत्तरी हुई थी। पहले कीमत 831.50 रुपये हुई। 15 फरवरी को नान सब्सिडी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 831.50 रुपये थे।

इसे भी पढ़े-तालिबानियों के बीच फंसे यूपी के 18 लोग, House वापसी की लगा रहे गुहार

25 फरवरी को सिलेंडर की कीमतों में फिर इजाफा हुआ। तब कीमत 856.50 रुपये हो गई। व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमत में पांच महीने में 115 रुपये का इजाफा हो चुका है। मंगलवार सुबह हाकर घर पर सिलेंडर लेकर पहुंचे तो नागरिकों को कीमतों में बढ़ोत्तरी की जानकारी हुई।

45 दिन नहीं बढ़ीं कीमतें

LPG cylinder  की कीमत एक जुलाई के बाद नहीं बढ़ी थीं। एक जुलाई को सिलेंडर की कीमत 897 रुपये थे। एक अगस्त को कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। अब कीमत में 25 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा किया गया है।

यह है नया रेट

पांच किलोग्राम नॉन सब्सिडी गैस सिलेंडर 338.50

14.2 किलोग्राम नॉन सब्सिडी गैस सिलेंडर 922

19 किलोग्राम व्यावसायिक सिलेंडर 1765

35 किलोग्राम व्यावसायिक सिलेंडर 3252.50

45.5 किलोग्राम व्यावसायिक सिलेंडर 4409.50 रुपये।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.