Sunday, June 11, 2023
spot_img
spot_img
Homeव्रत व त्योहारों की भरमार हैं मार्च में, इस दिन है होली...

व्रत व त्योहारों की भरमार हैं मार्च में, इस दिन है होली और नवरात्रि देखें लिस्ट

मार्च के महीने में इस बार बहुत सारे व्रत और त्योहार पड़ रहे है। इस महीने जहां होली का त्योहार मनाया जाएगा तो वहीं चैत्र नवरात्र के साथ ही हिंदू नववर्ष की शुरूआत भी हो जाएगी। इस महीने न सिर्फ हिंदू धर्म के लोगों बल्कि मुस्लिम लोगों के लिए भी मार्च का महीना काफी अहम है। तो आइए जानते है कौन-कौन से त्योहार हैं मार्च में।

आमलकी रंगभरनी एकादशी 3 मार्च 

आमलकी एकादशी या फिर रंगभरी एकादशी होली से पहले पड़ती है। बता दें कि फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को आमलकी एकादशी कहा जाता है। इस बार आमलकी एकादशी 3 मार्च को पड़ रही है। इस दिन व्रत रखने के साथ ही आंवले के पेड़ की पूजा की जानी चाहिए। वहीं जो लोग इस व्रत को नहीं रखते हैं, उन्हें आंवले का सेवन करना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन आंवले के सेवन से पुण्य की प्राप्ति होती है।

होलिका दहन 7 मार्च

इस वर्ष 7 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। वहीं होलिका दहन के अगले दिन 8 मार्च को रंग खेला जाएगा। बता दें कि फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को होली का त्योहार मनाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु के अनन्य भक्त प्रहलाद को होलिका ने जलाने की कोशिश की थी। जिसके बाद होलिका खुद अग्नि में जल गई थी। तभी से बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक में इस त्योहार को धूमधाम से मनाया जाता है।

शब-ए-बारात 8 मार्च 

मार्च का महीना मुस्लिमों के लिए भी बेहद अहम है। क्योंकि 8 मार्च को मुस्लिमों का प्रमुख त्‍योहार शब-ए-बारात भी है। इस दिन सभी मुस्लिम अल्लाह की इबादत कर दुआ मांगते हैं। इसके अलावा वह अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं।

श्रीरंग पंचमी 12 मार्च 

चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की पंचमी को रंग खेला जाता है। इस बार 12 मार्च को चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की पंचमी को होली खेली जाएगी। बता दें कि रंगपंचमी को देव पंचमी भी कहते हैं। क्योंकि इस दिन देवी-देवता भी रंगोत्सव मनाते हैं। मान्यता के अनुसार, इस दिन रंगोत्सव से तमोगुण का नाश होने से जीवन में सुख और आनंद की वृद्धि होती है।

पापमोचिनी एकादशी 18 मार्च

चैत्र मास के कृष्‍ण पक्ष की एकादशी को पापमोचनी एकादशी कहा जाता है। कहा जाता है कि इस दिन व्रत रखने से व्यक्ति के सभी पापों का अंत होता है और उसे देवलोक की प्राप्ति होती है। इस वर्ष पापमोचिनी एकादशी 18 मार्च को है। इस दिन लोग व्रत रखकर अपने अपने इष्ट देव की प्रार्थना करते हैं।

मासिक शिवरात्रि 20 मार्च 

हर महीने एक शिवरात्रि आती है। जिसे मासिक शिवरात्रि कहा जाता है। बता दें कि हर महीने की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। इस बार यह तिथि 20 मार्च को है। परिवार की सुख-शांति के साथ संतान को कष्‍टों से दूर रखने के लिए मासिक शिवरात्रि का व्रत किया जाता है।

भौमवति अमावस्या 21 मार्च 

इस बार भौमवति अमावस्या 21 मार्च को पड़ रही है। चैत्र मास की अमावस्‍या तिथि को पितरों के निमित्त दान-पुण्य किया जाता है। कहा जाता है कि इस दिन दान-पुण्य करने से पित्र देव प्रसन्न होते हैं।

चैत्र नवरात्रि 22 मार्च 

हिंदू नववर्ष का आरंभ चैत्र मास की प्रतिपदा से माना जाता है। वहीं इस प्रतिपदा से ही चैत्र के नवरात्रि का आरंभ होता है। इस बार 22 मार्च से चैत्र नवरात्रि पड़ रहे हैं। इसके अलावा इस दिन महाराष्ट्र में धूमधाम से गुड़ी पड़वा का प्रमुख त्योहार मनाया जाता है।

गणगौर 24 मार्च

गणगौर को मुख्य रूप से राजस्थान में मनाया जाता है। चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से यह शुरू होता है। इस साल 24 मार्च को गणगौर मनाया जाएगा। गणगौर में 16 दिनों तक पूजा चलती है। राजस्थान के अलावा यह पर्व हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और गुजरात में भी मनाया जाता है। गणगौर को गौरी तृतीया भी कहा जाता है।

रमजान 24 मार्च से

मुस्लिमों के पाक महीने यानि की रमजान की शुरूआत 24 मार्च से हो रही है। इस पाक महीने में एक महीने रोज रखा जाता है। रोजा खोलने के बाद वह लोग ईद का त्योहार मनाते हैं। पाक महीने में रोजा रखने के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग सूर्योदय के बाद और सूर्यास्त से पहले खाना-पानी नहीं खाते हैं।

दुर्गाष्टमी 29 मार्च 

चैत्र नवरात्र की अष्‍टमी तिथि को दुर्गाष्टमी और महाअष्टमी भी कहा जाता है। बता दें कि इस साल 29 मार्च को दुर्गाष्टमी है। नवरात्रि में व्रत रखने वाले लोग अष्टमी के दिन कन्याओं को माता स्वरूप मानकर भोजन करवाते हैं और उन्हें दान देते हैं।

रामनवमी 30 मार्च 

चैत्र नवरात्र की नवमी को भगवान राम का जन्म हुआ था। पूरे देश में रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार रामनवमी 30 मार्च को है। भगवान राम के जन्म के उपलक्ष्य में कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। साथ ही इस दिन पूरे विधि-विधान से भगवान राम की पूजा-अर्चना की जाती है। वहीं रामनवमी पर बड़ी संख्या में लोग अयोध्या के सरयू नदी में स्नान करते हैं।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES

- Advertisement -

- Advertisment -spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.