Sunday, February 9, 2025
HomeUttarakhandअपने अनोखे अंदाज से हल्द्वानी में चर्चा के विषय बने मेयर प्रत्याशी...

अपने अनोखे अंदाज से हल्द्वानी में चर्चा के विषय बने मेयर प्रत्याशी मनोज आर्य

अपने अनोखे अंदाज से हल्द्वानी में चर्चा के विषय बने मेयर प्रत्याशी मनोज आर्य जी, हां हल्द्वानी में नगर निगम चुनाव की हलचल के बीच एक निर्दलीय मेयर प्रत्याशी मनोज आर्या ने चुनाव के लिए आर्थिक सहयोग जुटाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया। चुनावी तैयारी के दौरान उन्होंने संसाधन जुटाने के लिए खुद ही जनता से मदद मांगने का निर्णय लिया।

मेयर प्रत्याशी मनोज आर्या सबसे पहले हल्द्वानी के प्रसिद्ध कालू सिद्ध बाबा के मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिपूर्वक पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया। पूजा के बाद, उन्होंने मंदिर से थाली ली और बाजार की सड़कों पर पैदल चलते हुए व्यापारियों और आम जनता से आर्थिक सहयोग मांगने का अभियान शुरू किया।

समाज सेवा का भाव लेकर जनता की सेवा करना चाहता हूं

इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे चुनावी प्रक्रिया के लिए उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करें। उनका कहना था कि वे आर्थिक रूप से कमजोर हैं, लेकिन समाज सेवा का भाव लेकर जनता की सेवा करना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें जनता से सहयोग की आवश्यकता है। मनोज आर्या ने बताया कि वे अगर चाहें तो ऑनलाइन भी सहयोग मांग सकते थे, लेकिन उनका उद्देश्य इस प्रक्रिया में किसी प्रकार की धोखाधड़ी को रोकना था। वे नहीं चाहते थे कि कोई गलत तरीके से उनका सहयोग लेकर उसका दुरुपयोग करे।

इसलिए, उन्होंने खुद ही मैदान में उतरकर सीधे जनता से मदद मांगने का तरीका अपनाया। उनका मानना था कि व्यक्तिगत रूप से मदद मांगने से लोग उन्हें बेहतर तरीके से समझ पाएंगे और सही तरीके से उनका सहयोग किया जा सकेगा। मनोज आर्या ने कहा कि उनका मकसद सिर्फ नगर निगम चुनाव जीतना नहीं है, बल्कि वे समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने का संकल्प लेते हैं। उनकी यह अपील हल्द्वानी में चर्चा का विषय बन गई है।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.