Thursday, February 12, 2026
HomeUttarakhandजन–जन की सरकार के प्रचार में मीडिया का सहयोग जरूरी: नितिन उपाध्याय

जन–जन की सरकार के प्रचार में मीडिया का सहयोग जरूरी: नितिन उपाध्याय

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी अभियान “जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” को जनसामान्य तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने के लिए सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, उत्तराखण्ड नितिन उपाध्याय ने जिला सूचना कार्यालय, रुद्रपुर में जनपद के प्रेस प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया।

जिला सूचना कार्यालय पहुँचने पर जिला सूचना अधिकारी गोविंद सिंह बिष्ट ने पौधा भेंट कर संयुक्त निदेशक का स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों ने अपनी विभिन्न समस्याएं और सुझाव साझा किए।


मीडिया की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण

संयुक्त निदेशक नितिन उपाध्याय ने पत्रकारों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की सही, सटीक और व्यापक जानकारी आम जनता तक पहुँचाने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से सरकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार का आह्वान किया, ताकि योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र लाभार्थियों तक पहुँच सके।


45 दिवसीय विशेष अभियान की जानकारी

संयुक्त निदेशक ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा 17 दिसम्बर से 45 दिनों का विशेष अभियान “जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत न्याय पंचायतों और ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

इन शिविरों में जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण, विभिन्न योजनाओं में पंजीकरण और लाभ वितरण की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है।


प्रेस क्लब और पत्रकार हितों पर जोर

उन्होंने जिला सूचना अधिकारी को प्रेस क्लब संचालन के लिए एक स्पष्ट और सुव्यवस्थित नियमावली तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही खटीमा में प्रेस क्लब की स्थापना के लिए प्रस्ताव बनाकर महानिदेशक, सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग को शीघ्र भेजने को कहा।

संयुक्त निदेशक ने कहा कि सरकार पत्रकारों के हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है और मीडिया से जुड़े मुद्दों के समाधान में हरसंभव सहयोग किया जाएगा।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.