खबर संसार, देहरादून : मंत्री Rekha Arya ने की संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक, आज उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने युवा कल्याण के विभागीय सचिव व अन्य अधिकारियो की समीक्षा बैठक ली। विभागीय समीक्षा बैठक में कैबिनेट मंत्री Rekha Arya ने अधिकारियों को किशोरी मंगल दल का प्रस्ताव बनाने के लिए निर्देशित किया है, कि प्रदेश में युवाओं और महिलाओं के लिए मंगल दल काम कर रहे है।
ये भी पढें- अतीक के भाई की 150 बीघा से ज्यादा की अवैध प्लॉटिंग पर चला योगी का बुलडोजर
लेकिन 15 से 25 वर्ष की बालिका या किशोरियों को लेकर कोई मंगल दल नही है। वहीं इसके अस्तित्व में आने से विभाग की योजनाओं का सीधा फायदा किशोरियों को भी मिलता नजर आएगा, और साथ ही राज्य में युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतु अधिक से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण आदि कार्यक्रमों से जोड़ा जाए, ताकि उनके कौशल विकास के साथ-साथ उन्हें गर्वनेन्स सम्बन्धी व्यवहारिक ज्ञान भी प्राप्त हो सके।
