खबर संसार, नई दिल्लीः भारत में बढ़े कारोना के नए मामले, 24 hours में 555 की मौत हो चुकी है। देश में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं पिछले 24 घंटों में कोरोना के 44,230 नए मामले सामने आए हैं। अब तक भारत में कोराना के संक्रमित मामले बढ़कर 3,15,72,344 हो चुके हैं।
अब तक मरने वालों की कुल संख्या 4,23,217 हो चुकी है। जबकि पिछले 24 घंटों में 555 लोगों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े पिछले 24 hours में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सुबह जारी किए हैं। लोगों से मास्क पहनने, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने और सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की है।
कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी
आंकड़ों की मानें तो 24 hours में कोरोना संक्रमण मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। देश में इस समय 4,05,155 लोगों का कोरोना संक्रमण का इलाज किया जा रहा है, जो कुल मामलों का 1.28 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,315 बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले 24 hours में कोरोना के 44,230 नए मामले सामने आए हैं।
ये भी पढ़ें – Uttarakhand Police को 500 खूंखार अपराधियों की तलाश, एक अगस्त से कार्रवाई
देश में अभी तक कुल 46,46,50,723 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 18,16,277 नमूनों की जांच की गई। नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर 2.44 प्रतिशत है। वहीं, नमूनों के संक्रमित आने की साप्ताहिक दर 2.43 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 3,07,43,972 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है।
इन राज्यों में बढ़े मामले
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक कुल 4,23,217 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,32,335 लोग, कर्नाटक के 36,491 लोग, तमिलनाडु के 34,023 लोग, दिल्ली के 25,049 लोग, उत्तर प्रदेश के 22,755 लोग, पश्चिम बंगाल के 18,123 लोग और पंजाब के 16,290 लोग थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।



