spot_img
spot_img
HomeNationalनीतीश संग गैर हिंदू मंत्री ने विष्णुपद मंदिर में किया प्रवेश, BJP...

नीतीश संग गैर हिंदू मंत्री ने विष्णुपद मंदिर में किया प्रवेश, BJP ने साधा निशाना

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गया स्थित विष्णुपद मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। लेकिन नीतीश कुमार की ये मंदिर यात्रा विवादों में घिर गई है। बिहार के आईटी मंत्री मोहम्मद इसराइल मंसूरी, एक गैर-हिंदू के साथ मंदिर परिसर में प्रवेश करने पर नीतीश कुमार ने एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया।

बिहार के मुख्यमंत्री ने मंसूरी के साथ अन्य नेताओं के साथ गर्भगृह में पूजा-अर्चना की। जिसको लेकर अब बीजेपी हमलावर है। बीजेपी की तरफ से नीतीश पर हिन्दुओं की भावना को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। बीजेपी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक गैर-हिंदू मंत्री के साथ मंदिर में प्रवेश करने के बाद धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए माफी मांगने की मांग की।

विष्णुपद मंदिर में गैर-हिंदू भक्तों के प्रवेश की अनुमति नहीं

गया के विष्णुपद मंदिर में गैर-हिंदू भक्तों के प्रवेश की अनुमति नहीं है और यह नियम पिछले 100 वर्षों से लागू है। मंदिर के प्रवेश द्वार पर “गैर-हिंदुओं का प्रवेश निषिद्ध है” संदेश के साथ संकेत स्थापित किए गए हैं। नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए बिहार बीजेपी प्रमुख संजय जायसवाल ने बिहार के सीएम से जानबूझकर हिंदुओं का मजाक उड़ाने के लिए माफी मांगने को कहा।

जायसवाल ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार जानते हैं कि ‘गर्भ गृह’ के अंदर गैर-हिंदुओं के प्रवेश की अनुमति नहीं है। उन्होंने जानबूझकर हिंदुओं का मजाक उड़ाने के लिए ऐसा किया। यह एक साजिश का हिस्सा है। उन्हें हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए। बिहार के बीजेपी नेता अरविंद कुमार सिंह ने इस पर कहा कि अपनी कुर्सी बचाने के लिए नीतीश कुमार कितना हिंदुओं की भावना को ठेस पहुंचाएंगे। 17-18 साल से सीएम रहे नीतीश को क्या पता नहीं है कि विष्णुपद मंदिर में गैर हिंदू का जाना वर्जित है।

इसे भी पढ़े-BJP ने मदन कौशिक को हटा, महेंद्र भट्ट को बनाया उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.