Homeस्कूलआनंदा एकेडमी में टाइगर के जन्मदिन पर बच्चों ने सीखी जंगल की...

आनंदा एकेडमी में टाइगर के जन्मदिन पर बच्चों ने सीखी जंगल की पाठशाला

ख़बर संसार हल्द्वानी.आनंदा एकेडमी में टाइगर के जन्मदिन पर बच्चों ने सीखी जंगल की पाठशाला.इंटरनेशनल टाइगर डे पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन. ज़ी हा आनंदा एकेडमी में इंटरनेशनल टाइगर डे के अवसर पर एक अनोखे अंदाज़ में “टाइगर का जन्मदिन” मनाया गया। इस कार्यक्रम में नन्हें बच्चों ने जानवरों की वेशभूषा और रंग-बिरंगे मुखौटे पहनकर जंगल के माहौल को जीवंत कर दिया.

आनंदा एकेडमी में टाइगर के जन्मदिन पर बच्चों ने सीखी जंगल की पाठशाला

बच्चों ने शेर, बाघ, हाथी, बंदर और हिरन जैसे अलग-अलग जानवरों की भूमिका निभाकर न सिर्फ मनोरंजन किया, बल्कि उनके बारे में दिलचस्प जानकारियाँ भी साझा कीं। बच्चों में जानवरों को लेकर स्वाभाविक जिज्ञासा और उत्साह इस आयोजन में साफ़ झलक रहा था।विद्यालय की निदेशिका श्रीमती दीक्षा बिष्ट और प्रधानाचार्या श्रीमती माया बिष्ट ने बच्चों को सरल भाषा में जंगल के जीवन और वन्य जीवों की उपयोगिता के बारे में बताया। उन्होंने यह भी समझाया कि इंसान भले ही जंगल से निकलकर शहरों में आ गया हो, लेकिन प्रकृति से उसका जुड़ाव आज भी उतना ही गहरा है।विद्यालय प्रबंधक  भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने जंगलों के संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा, “प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में जंगल और वन्य जीवों की भूमिका अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। इस प्रकार के आयोजन बच्चों को प्रकृति से जोड़ने में सहायक होते हैं।”कार्यक्रम में स्वादिष्ट व्यंजनों की भी विशेष व्यवस्था की गई थी। बच्चों ने गीत, नृत्य और खेलों के माध्यम से इस दिन को उल्लासपूर्वक मनाया और साथ ही टाइगर डे का असली संदेश—वन्य जीवों की सुरक्षा और संरक्षण—भी सीखा।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.