Homeस्कूलनए सत्र शुभारंभ पर DPS हल्द्वानी में अभिभावक अभिमुखीकरण सत्र आयोजित

नए सत्र शुभारंभ पर DPS हल्द्वानी में अभिभावक अभिमुखीकरण सत्र आयोजित

खबर संसार, हल्द्वानी। नए सत्र के शुभारंभ पर डीपीएस हल्द्वानी में अभिभावक अभिमुखीकरण सत्र का आयोजन जी हा, दिल्ली पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी में सत्र 2025-26 के लिए नवप्रवेशी विद्यार्थियों के अभिभावकों का अभिमुखीकरण सत्र आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती रंजना शाही ने विद्यालय की शिक्षा पद्धति, दृष्टिकोण और मूल्यों की जानकारी दी।

विभागों के समन्वयकों ने अभिभावकों को विद्यालय की समग्र शिक्षण प्रक्रिया से अवगत कराया

कार्यक्रम में विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक विभागों के समन्वयकों ने अभिभावकों को विद्यालय की समग्र शिक्षण प्रक्रिया से अवगत कराया। इसके साथ ही, उन्हें डीपीएस की गौरवशाली परंपरा, मिशन एवं मूलभूत सिद्धांतों की जानकारी दी गई, जो विद्यालय के आदर्शों का आधार हैं।यह इंटरएक्टिव सत्र अभिभावकों और विद्यालय के बीच एक सशक्त सहयोग स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, ताकि विद्यार्थियों की शिक्षा यात्रा सुचारू एवं समृद्ध हो सके। विद्यालय प्रशासन ने आगामी सत्र के लिए सहयोग और उत्साह के साथ उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.