नयी दिल्ली, खबर संसार। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कई खाद्य वस्तुओं पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) लगाए जाने के फैसले को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री का ‘गब्बर सिंह टैक्स’ अब ‘गृहस्थी सर्वनाश टैक्स’ का विकराल रूप ले चुका है।
इसे भी पढ़ें: हत्याकांड पर बोले डच सांसद, इस्लाम का तुष्टिकरण नहीं करें, ये महंगा पड़ेगा
महंगाई पर किया प्रहार
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘घटती आमदनी और रोज़गार, ऊपर से महंगाई का बढ़ रहा प्रहार। प्रधानमंत्री जी का ‘गब्बर सिंह टैक्स’ अब ‘गृहस्थी सर्वनाश टैक्स’ का विकराल रूप ले चुका है।’’ अब दही, पनीर, शहद, मांस और मछली जैसे डिब्बा बंद और लेबल-युक्त खाद्य पदार्थों पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) लगेगा। साथ ही चेक जारी करने के एवज में बैंकों की तरफ से लिये जाने पर शुल्क पर भी जीएसटी देना पड़ेगा।
इसे भी पढ़ें: एक्टर ने मिलिंद किया खुलासा, मैं ऐसे 26 साल छोटी पत्नी को बेडरूम में रखता हूं खुश
अधिकारियों ने कहा कि माल एवं सेवा कर से जुड़े मुद्दों पर निर्णय लेने वाली शीर्ष निकाय जीएसटी परिषद ने दरों को युक्तिसंगत बनाने के मकसद से छूट वापस लेने को लेकर राज्यों के वित्त मंत्रियो के समूह की ज्यादातर सिफारिशों को स्वीकार कर लिया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता वाली परिषद में राज्यों के वित्त मंत्री शामिल है।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए


