HomeUncategorizedजनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता : डीएम

जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता : डीएम

रूद्रपुर, खबर संसार। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने बाजपुर उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक लेते हुए कहा कि जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता है, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाजपुर को उच्चीकृत कर सरकार द्वारा उप जिला चिकित्सालय बनाया गया है इसलिए चिकित्सालय में मरीजों को सभी सुविधाएं व दवाएं मुहैया करायी जाएं।

चिकित्सा प्रबंधन समिति द्वारा चालू वित्तीय वर्ष हेतु चिकित्सालय की सुचाऊ व्यवस्थाओं के लिए 59.67 लाख की धनराशि की अनुमोदित की। समिति द्वारा चिकित्सालय को सीएमएसडी द्वारा जो औषधियां पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रही हैं उन्हें स्थानीय स्तर से क्रय करने की भी स्वीकृति दी गयी, साथ ही चिकित्सालय में पार्किंग को ठेके में देने, मरीजों के लिए औषधि, सर्जिकल सामग्री खरीदने हेतु 1 लाख 6 हजार धनराशि अनुमोदित की गयी।

जलभराव निवारण हेतु सिंचाई विभाग से आंगणन बनाने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने दिए

समिति द्वारा चिकित्सालय में सफाई हेतु दैनिक मजदूरी पर दो कार्मिक रखने की भी स्वीकृति दी गयी साथ ही चिकित्सालय परिसर में जलभराव निवारण हेतु सिंचाई विभाग से आंगणन बनाने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने दिए। समिति के सदस्य सामाजिक कार्यकर्ता अमित सैनी ने कहा कि चिकित्सालय में 2007 में पोस्टमार्टम हाउस बना हुआ है, जिसका उपयोग नहीं हो रहा है। उन्होंने पोस्टमार्टम हाउस में सर्जन व कर्मचारी तैनात करने के साथ ही कोविड दौरान चिकित्सालय में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट को उपयोग में लाने वा चिकित्सालय में महिला चिकित्सक गायनेकोलॉजिस्ट की तैनाती का अनुरोध किया।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा, पीएमएस जिला चिकित्सालय डॉ. के.के.अग्रवाल, मुख्य कोषाधिकारी डॉ. पंकज कुमार शुक्ल, एसीएमओ डॉ. एस.पी.सिंह, चिकित्सा अधीक्षक बाजपुर चिकित्सालय डॉ. पी.डी.गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि कमल किशोर भट्ट, विधायक प्रतिनिधि डी.के. जोशी, सचिव आईएमए बाजपुर डॉ. विरेन्द्र सिंह, डॉ. विनय यादव, चीफ फार्मासिस्ट मुकेश कुमार, वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी रीना सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बाजपुर मनोज दास आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.