HomeUttar Pradeshभाजपा नेता की अभद्रता पर फूट-फूट कर रोया ट्रैफिक सिपाही, केस दर्ज

भाजपा नेता की अभद्रता पर फूट-फूट कर रोया ट्रैफिक सिपाही, केस दर्ज

उन्नाव, खबर संसार। भाजपा नेता की अभद्रता पर फूट-फूट कर रोया ट्रैफिक सिपाही, वीडियो वायरल, केस दर्ज हो गया । जी, हां आप ने सही पढ़ा यह घटना मंगलवार देर शाम की है। भाजपा नेता की अभद्रता की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचा ट्रैफिक सिपाही फूट-फूटकर रोने लगा।

घटना वीडियो वायरल होते ही आईजी लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर अभद्रता करने वाले भाजपा नेता समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। भाजपा नेता खुद को विधायक का रिश्तेदार बताकर ट्रैफिक सिपाही पर धौंस से जमा रहा था। ट्रैफिक सिपाही ने बस हूटर बजाने को लेकर अपत्ति जताई थी।

सिपाही ने नियमों का पालन करने को कहा था, इतने में भड़क गए भाजपा नेता

मंगलवार की शाम ट्रैफिक सिपाही माधव गांधीनगर तिराहे पर ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान भाजपा नेता संदीप पांडे, पंकज दीक्षित और रंजन मिश्रा समेत सात लोग एक कार में सवार होकर हूटर बजाते हुए वहां से निकले। सिपाही ने उन्हें रोका और ट्रैफिक नियमों के तहत चलने की सलाह दी इस पर वह नाराज हो गए। सिपाही ने उनके नंबर प्लेट का फोटो खींचा तो भाजपा नेता तमतमा गए और गाड़ी से नीचे उतर कर सिपाही से अभद्रता करने लगे।

यही नहीं भाजपा नेता कुछ दूर स्थित कोतवाली तक पहुंच गए और ऐतराज जताने लगे। इसी दौरान देर रात कोतवाली प्रभारी ओपी राय और ट्रैफिक प्रभारी अरविंद पांडे ने सिपाही को वहां बुलाकर पूछताछ की। ट्रैफिक सिपाही ने कहा कि भाजपा नेता समेत कई लोगों ने उसके साथ अभद्रता की और गाली गलौज किया। इतना कहते ही उसकी आंखें भर आई और वह फफक कर रो पड़ा।

इसे भी पढ़े- अगर ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग है, ये साबित हो गया तो क्या होगा जानिए? 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.