Homeस्कूलविजडम स्कूल में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस समारोह

विजडम स्कूल में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस समारोह

खबर संसार हल्द्वानी.विजडम स्कूल में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस समारोह. जी हा आज विद्यालय में देश 76वाँ गणतंत्र दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम प्रबंध निदेशक श्री राजेन्द्र पोखरिया जी द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया गया व डॉ भीमराव अंबेडकर जी को श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रम की शुरुआत की, तत्पश्चात प्रधानाचार्य व उपप्रधानाचार्य द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

विजडम स्कूल में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस समारोह

इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति गीत, नाटक व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर देश के प्रति अपने समर्पण व प्रेम को प्रदर्शित किया। यही नही 38 वें राष्ट्रीय खेल के बारे में विद्यार्थियों द्वारा अपनी उत्सुकतावश जानकारी साझा की। कार्यक्रम प्रभारी पूजा खोलिया, राजकुमार रहे। अंत में विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.