सिडनी: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे वनडे में 9 विकेट से हराकर शानदार वापसी की। रोहित शर्मा ने नाबाद 121 रनों की मैच विनिंग पारी खेली, जबकि विराट कोहली ने 74 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि, सीरीज का विजेता ऑस्ट्रेलिया रहा जिसने 2-1 से सीरीज अपने नाम की। यह जीत भारत के लिए विशेष रही क्योंकि यह शुभमन गिल की कप्तानी में पहली वनडे जीत थी।
भारतीय गेंदबाजों का दबदबा
ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी और पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई। भारत के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और ऑस्ट्रेलियाई टीम को सिर्फ 236 रन पर ढेर कर दिया। हर्षित राणा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए, जो उनके ODI करियर का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारतीय गेंदबाजों की इस जीत में अहम भूमिका रही।
पढ़ें चर्चित खबरें
विराट और रोहित ने संभाली टीम
भारत को 237 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करते समय शुरुआत में ही शुभमन गिल का विकेट 69 के स्कोर पर गिर गया। गिल ने सिर्फ 24 रन बनाए। इस सीरीज में गिल का बल्ला कुछ खास नहीं चला और उन्होंने तीन पारियों में सिर्फ 43 रन बनाए। इसके बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने संभालते हुए टीम को जीत दिलाई।
रोहित शर्मा ने नाबाद 121 रन की पारी खेली, जो उनके ODI करियर का 33वां शतक और इंटरनेशनल करियर का 50वां शतक रहा। विराट कोहली ने भी 74 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलते हुए टीम को मजबूत स्थिति में रखा। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 168 रनों की नॉट आउट पार्टनरशिप की।
पढ़ें चर्चित खबरें
शुभमन गिल की कप्तानी में पहली जीत
ऑस्ट्रेलियाई दौरे से पहले शुभमन गिल को टीम इंडिया का नया वनडे कप्तान बनाया गया था। हालांकि गिल व्यक्तिगत रूप से बड़े स्कोर नहीं कर पाए, लेकिन उनके नेतृत्व में भारत ने तीसरे वनडे में जीत दर्ज की। यह जीत गिल के कप्तानी करियर का एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

























